जशपुर के बगीचा में शिक्षकों का अपनी विभिन्न मांगों को लेकर  एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन..बाइक रैली निकालते हुए प्रशासन का ध्यान आकर्षित कर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

बगीचा/जशपुरनगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले के विकासखंड बगीचा में शिक्षक साझा मंच के बैनर तले शिक्षकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर एकदिवसीय धरना-प्रदर्शन किया। इस दौरान बड़ी संख्या में शिक्षक धरना स्थल पर जुटे और अपनी मांगों के समर्थन में आवाज बुलंद की।

शिक्षकों ने निकाली बाइक रैली

वहीं, धरना प्रदर्शन के बाद शिक्षकों ने बाइक रैली निकाली। रैली के माध्यम से अपनी मांगों को लेकर प्रशासन का ध्यान आकर्षित किया और इसके बाद एसडीएम समीर बड़ा को ज्ञापन सौंपा।शिक्षकों ने सेवारत शिक्षकों के लिए TET की अनिवार्यता के मामले में सेवा सुरक्षा प्रदान करने की मांग रखी। इसके साथ ही सहायक शिक्षकों की वेतन विसंगति दूर करने तथा पूर्व सेवा की गणना करते हुए संबंधित शिक्षकों को उनके समस्त सेवा लाभ प्रदान करने की मांग की गई।

मांगों के निराकरण की अपील की

दरअसल, शिक्षकों का कहना है कि उनकी मांगें लंबे समय से लंबित हैं और सरकार को शिक्षक हित में इन पर गंभीरता से विचार करते हुए उचित निर्णय लेना चाहिए। प्रदर्शन के दौरान शिक्षकों ने अपनी मांगों को लेकर एकजुटता दिखाई और प्रशासन के समक्ष मांगों के निराकरण की अपील की।शिक्षक साझा मंच ने मांगों के जल्द समाधान की उम्मीद जताई है। वहीं, एसडीएम को सौंपे गए ज्ञापन के बाद अब शिक्षकों की नजर शासन-प्रशासन की आगामी कार्रवाई पर है।

सैकड़ों शिक्षक- शिक्षिका रहे मौजूद

फिलहाल, इस दौरान फेडरेशन ब्लॉक अध्यक्ष पुरन्दर यादव, महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष अर्चना शर्मा, श्रीमती ज्योति खर्चे श्रीमती खुशबू शर्मा श्रीमती गीता यादव श्रीमती कमला भगत श्री लक्ष्मी प्रसाद यादव समेत सैकड़ों शिक्षक-शिक्षिका उपस्थित रहे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment