👇
Chhattisgarh News/रायपुर. पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने पेट्रोल-डीजल की किल्लत और भाजपा के वरिष्ठ नेताओं के अपमान के मुद्दे पर एक बयान जारी किया. जिस पर भाजपा प्रवक्ताओं नलिनीश ठोकने और शताब्दी पाण्डेय ने शुक्रवार को एक बयान जारी कर पलटवार कर जवाब दिया.
वहीं, नलिनीश ठोकने कहा कि प्रदेश में पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त भण्डारण मौजूद है, सप्लाई चेन पूरी तरह सुचारू है. छत्तीसगढ़ की विष्णुदेव साय सरकार ‘सुशासन’ के संकल्प के साथ काम कर रही है, जिसे कांग्रेस पचा नहीं पा रही है.

दरअसल, नलिनीश ठोकने ने कहा कि पूर्व मुख्यमंत्री बघेल केवल राजनीतिक रोटियां सेंकने के लिए कतारों और किल्लत का काल्पनिक डर दिखा रहे हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री के विदेश दौरे की टिप्पणी को भी हास्यास्पद करार दिया और कहा कि जब देश के प्रधानमंत्री वैश्विक मंच पर भारत का मान बढ़ा रहे हैं, तब भूपेश बघेल जैसे नेता अपने संकीर्ण राजनीतिक स्वार्थों के कारण देश की छवि धूमिल करने का प्रयास कर रहे हैं.


















