MP दौरे पर रहेंगे राज्यपाल रमेन डेका..“आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में होंगे शामिल

👇

रायपुर. छत्तीसगढ़ के राज्यपाल रमेन डेका आज यानी शनिवार को मध्यप्रदेश जिले के मंडला जिले के भ्रमण पर रहेंगे. जारी कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल डेका 16 मई को मंडला पहुंचेंगे और यहां आयोजित “आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में शामिल होंगे.

वहीं, दौरा कार्यक्रम के अनुसार राज्यपाल रमेन डेका 16 मई की सुबह 9 बजे एथनिक जोहार टूरिस्ट रिसोर्ट, सरोदा दादर चिल्फी से प्रस्थान कर लगभग 10ः30 बजे मंडला सर्किट हाउस पहुंचेंगे. इसके बाद वे 11 बजे रामनगर स्थित चौगान के लिए रवाना होंगे, जहां 11ः30 बजे “आदि उत्सव-2026” कार्यक्रम में सहभागिता करेंगे.


फिलहाल, राज्यपाल डेका कार्यक्रम में शामिल होने के बाद दोपहर 1 बजे मंडला सर्किट हाउस लौटेंगे और भोजन एवं विश्राम के उपरांत शाम 4 बजे पुनः चिल्फी के लिए रवाना होंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment