मचा हड़कंप.! महिला आरक्षक की पुलिस क्वार्टर में फांसी पर लटकी मिली लाश..पुलिस जांच में जुटी..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. राजधानी के आजाद चौक थाने के पास बने पुलिस क्वार्टर में एक महिला आरक्षक की फांसी के फंदे पर लटकी हुई लाश मिली है. मृतिका की पहचान पूजा कुशवाहा के रूप में हुई है. मामले में पुलिस ने जांच शुरू कर दी है.

पुलिस क्वाटर में मिली लाश

दरअसल जानकारी के अनुसार, घटना शनिवार की रात लगभग 8:30 बजे के आसपास की बताई जा रही है. थाने में सूचना मिली कि एक महिला की फांसी के फंदे पर लाश लटकी हुई. आजाद चौक पुलिस टीम और एफएसएल की टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की. शव को नीचे उतार कर पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. पुलिस अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल की बारीकी से जांच की.

फिलहाल, प्रथम दृष्टया मौत की वजह आत्महत्या सामने आ रही है, लेकिन पुलिस इसके पीछे के कारणों की जांच में जुटी हुई है. पीएम रिपोर्ट आने के बाद पूरी सच्चाई सामने आएगी.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment