👇
रायपुर। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के 31 मार्च तक ‘नक्सलमुक्त भारत’ विजन के लक्ष्य को लेकर आज लोकसभा में बड़ी चर्चा होने जा रही है।
वहीं,लोकसभा में नक्सलवाद पर होने वाली इस विशेष चर्चा की शुरुआत सांसद श्रीकांत शिंदे करेंगे। इस दौरान केंद्र सरकार द्वारा अब तक उठाए गए कदमों, रणनीतियों और नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में किए गए विकास कार्यों पर विस्तार से चर्चा होगी।
बता दें कि, सरकार का फोकस देश से नक्सलवाद को पूरी तरह समाप्त करने पर है। ऐसे में इस बहस के दौरान देखना होगा की गृह मंत्री अमित शाह सदन में क्या जवाब देते हैं।


















