👇
ठाकुरमुड़ा। जिले में क्षेत्र की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की मंगल कामना के साथ ठाकुरमुड़ा में आयोजित तीन दिवसीय भव्य अष्ट प्रहरी कार्यक्रम श्रद्धा और उल्लास के साथ संपन्न हुआ। इस धार्मिक अनुष्ठान के अंतिम दिन क्षेत्रीय विधायक गोमती साय और जिला पंचायत अध्यक्ष सालिक साय सहित कई प्रमुख जनप्रतिनिधियों ने इस आयोजन कार्यक्रम में शामिल हुए और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिए।
वहीं, आयोजन के दौरान पूरा ठाकुरमुड़ा क्षेत्र के वातावरण भक्तिमय ओत-प्रोत रहा। अष्ट प्रहरी के जाप और धार्मिक भजनों से क्षेत्र में सकारात्मक ऊर्जा का संचार हुआ। इस अवसर पर विधायक गोमती साय ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल हमारी सांस्कृतिक विरासत को सहेजते हैं, बल्कि समाज में आपसी भाईचारा और एकता को भी मजबूत करते हैं।
वहीं, इस धार्मिक महाकुंभ में क्षेत्र के कई कद्दावर नेता और जनप्रतिनिधि एकजुट हुए, जिनमें मुख्य रूप से मनीष अग्रवाल (भाजपा जिला महामंत्री), संगीता सिंह (अध्यक्ष, नगर पंचायत पत्थलगांव), रोशन प्रताप सिंह (अध्यक्ष, सरपंच संघ),आनन्द शर्मा (भाजपा जिला उपाध्यक्ष), इनके अलावा भारी संख्या में स्थानीय जनप्रतिनिधियों और श्रद्धालुओं ने अपनी उपस्थिति दर्ज कराई।
फिलहाल, कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने आयोजन समिति की सराहना की। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठान समाज में सकारात्मकता फैलाते हैं और लोगों को एक सूत्र में पिरोने का कार्य करते हैं। आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं ने कतारबद्ध होकर दर्शन किए और महाप्रसाद ग्रहण कर पुण्य लाभ अर्जित किया। तीन दिनों तक चले इस आयोजन ने न केवल धार्मिक बल्कि सामाजिक स्तर पर भी क्षेत्र के लोगों को एकजुट करने का सराहनीय कार्य किया है।


















