गैस सिलेंडर फटने से दर्दनाक हादसा..SECL डिप्टी मैनेजर की मौके पर हुई मौत

👇

Chhattisgarh News/कोरिया : छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले से दर्दनाक हादसे सामने आया है. एसईसीएल चरचा कॉलरी क्षेत्र स्थित चाइना ब्लॉक में शनिवार रात करीब 11:30 बजे एक क्वाटर में गैस सिलेंडर सिलेंडर ब्लास्ट हो गया. धमाकेदार विस्फोट में एसईसीएल के डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन की मौके पर ही मौत हो गई. घटना से इलाके में हड़ंकप मच गया है.




वहीं जानकारी के मुताबिक, सिलेंडर ब्लास्ट होने से पूरा क्षेत्र दहल गया. काफी दूर तक धमाके की आवाज सुनाई दी. लोगों में अफरा-तफरी का माहौल बन गया. सूचना पर पुलिस, प्रशासनिक अधिकारी और बचाव दल मौके पर पहुंचे.

हादसे की जांच जारी

दरअसल, शुरूआती जांच में गैस सिलेंडर ब्लास्ट होने से हादसे की वजह सामने आ रही है. घटनास्थल के आसपास को घेर कर जांच की जा रही है. फोरेंसिक और तकनीकी टीम को भी जांच के लिए बुला लिया गया है.



कर्मचारियों और अधिकारियों में शोक का माहौल

फिलहाल डिप्टी मैनेजर के. वी. नंदन एसईसीएल को अनुभवी अधिकारियों माना जाता था. घटना की खबर के बाद से एसईसीएल अधिकारी-कर्मचारी और मृतक के परिजनों में शोक व्याप्त है. उनके सहकर्मियों ने गहरा दुख व्यक्त किया है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment