दर्दनाक सड़क हादसा : जेसीबी ने नवविवाहित दंपती को मारी टक्कर..मौके पर ही मौत..आक्रोशित लोगों ने किया प्रदर्शन

👇

Chhattisgarh News/सूरजपुर। छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जिसमें नवविवाहित दंपती की मौके पर ही मौत हो गई। घटना के बाद आक्रोशित ग्रामीणों, जनप्रतिनिधियों और सामाजिक संगठनों के लोगों ने लापरवाही के आरोप लगाते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। हालांकि प्रशासन की समझाइश और सहायता राशि दिए जाने के बाद मामला शांत हो गया।

ये भी पढ़ें-



जानकारी के अनुसार, ओडगी थाना क्षेत्र के ठरगी गांव निवासी 24 वर्षीय लल्लू चंद्र चेरवा अपनी 22 वर्षीय पत्नी अंजु लता के साथ बाइक से ओडगी जा रहे थे। इसी दौरान पालदलौनी और ओडगी के बीच कुल्लू घाट के पास ओडगी की ओर से तेज रफ्तार और लापरवाहीपूर्वक आ रही एक जेसीबी ने उनकी बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भीषण था कि पति-पत्नी दोनों की मौके पर ही मौत हो गई।

वहीं, घटना के बाद स्थानीय लोगों में भारी आक्रोश फैल गया। स्थानीय लोगों और जनप्रतिनिधियों के साथ सामाजिक संगठनों के लोगों ने नाबालिग द्वारा लापरवाहीपूर्वक जेसीबी चलाए जाने का आरोप लगाते हुए वाहन मालिक के खिलाफ भी मामला दर्ज करने और मृतकों के परिजनों को मुआवजा देने की मांग को लेकर ओडगी में प्रदर्शन शुरू कर दिया।

ये भी पढ़ें-


दरअसल, मौके पर पहुंची पुलिस ने बताया कि मामले में मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी गई है। वहीं मृतका के पोस्टमार्टम के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि वह गर्भवती थी या नहीं?

फिलहाल, जेसीबी मालिक और संबंधित ठेकेदार की ओर से मृतकों के परिजनों को डेढ़ लाख रुपये की राहत राशि दी गई है। आक्रोशित लोगों ने प्रशासन की समझाइश के बाद प्रदर्शन समाप्त कर दिया है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment