महिला को पैसों का लालच देकर रेप करने की कोशिश..नाकाम होने पर हत्या..दो आरोपी गिरफ्तार

👇

Chhattisgarh Crime News/दुर्ग। महिला की ब्लाइंड मर्डर मामले में दुर्ग पुलिस ने 2 युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इस मामले का खुलासा करते हुए बताया कि दोनों आरोपी महिला को पैसों का लालच देकर सुनसान जगह पर ले गए थे। वहां उन्होंने महिला से रेप करने की कोशिश की। विरोध करने पर एक आरोपी ने गमछे से महिला का गला दबाया, जबकि दूसरे ने पत्थर से उसके सिर पर हमला कर दिया, जिससे मौके पर ही महिला की मौत हो गई। मामला पुलिगांव थाना क्षेत्र का है।

दरअसल 16 जुलाई को 52 वर्षीय भगवनती साहू रोज की तरह अपने घर से काम करने निकली थी, लेकिन शाम तक घर नहीं पहुंची। इसी दौरान बुजुर्ग महिला की बेटी और दामाद ने कोतवाली थाने मे गुमशुदगी दर्ज कराई, लेकिन कुछ घंटे बाद पुलगांव नाले के फ्लाईओव्हर के पास झाड़ियों में महिला का शव बरामद किया गया।

वहीं, घटना के बाद हत्या का मामला दर्ज कर इस अंधे कत्ल की गुत्थी को सुलझाने के लिए पुलिस ने 300 से अधिक CCTV फुटेज खंगाले। साथ ही आसपास के लोगों और ई-रिक्शा चालकों से पूछताछ की। जांच के दौरान मिले जानकारी के आधार पर मंगलवार को नितेश ठाकुर और हर्ष यादव को गिरफ्तार कर लिया गया।



दरअसल, सीएसपी हर्षित मेहर ने बताया कि आरोपी नितेश ठाकुर और हर्ष यादव बाइक से घूमने निकले थे। उनके पास पैसे नहीं थे, इसलिए वे चंदखुरी लौटे और अपना मोबाइल 2,000 रुपए में बेच दिया। इसके बाद दोबारा घूमने निकले, लेकिन रास्ते में उनकी बाइक खराब हो गई। बाइक खड़ी करने के बाद दोनों पैदल घूमने लगे। इसी दौरान उनकी मुलाकात एक महिला से हुई।

फिलहाल, आरोपियों ने महिला को संबंध बनाने का झांसा देकर अपने साथ चलने के लिए राजी किया। इसके बाद तीनों पैदल घड़ी चौक पहुंचे और वहां से ई-रिक्शा में सवार होकर सुनसान इलाके की ओर गए। झाड़ियों के पास पहुंचने के बाद किसी बात को लेकर उनके बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर महिला शोर मचाने लगी, जिसके बाद दोनों आरोपियों ने मिलकर उसकी हत्या कर दी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment