कौन हैं सुचिका तरियाल, जिन्होंने ‘एशियन गेम्स’ में भारत का पहला मेडल किया पक्का? 12 की उम्र में हुई थीं छेड़छाड़ की शिकार

🇮🇳

Asian Games 2026: भारत का पहला मेडल उस खेल में पक्का हुआ है, जो एशियन गेम्स के इतिहास में पहली बार खेला जा रहा है. इस मेडल को पक्का किया है सुचिका तरियाल ने.

एशियन गेम्स 2026 में भारत का पहला मेडल पक्का हो चुका है. ये मेडल पक्का किया है भारत की बेटी सुचिका तरियाल ने. 36 साल की सुचिका तरियाल ने उस खेल में देश के लिए पहला पदक पक्क किया, जिसका एशियन गेम्स 2026 में डेब्यू हुआ है. हम बात कर रहे हैं MMA यानी मिक्स्ड मार्टियल आर्ट्स की, जिसके महिलाओं के 60 किलोग्राम क्वार्टर फाइनल मुकाबले में सुचिता ने मंगोलिया की एथलीट को मात दी. इस जीत से ना सिर्फ सुचिता तरियाल ने सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की बल्कि भारत के लिए मेडल भी पक्का किया.

मेडल पक्का मगर रंग क्या होगा?

सुचिता तरियाल ने भारत के लिए पहला मेडल तो पक्का कर दिया है. लेकिन उस मेडल का रंग क्या होगा? उसका पता एशियन गेम्स 2026 में उनके आगे के प्रदर्शन से पता चलेगा. फिलहाल ब्रॉन्ज मेडल पक्का कर चुकीं सुचिता अब अपना सेमीफाइनल मैच मंगलवार को खेलेंगी. अगर वो उसे जीतती हैं तो फिर गोल्ड मेडल मैच में उतरेंगी.

रोहतक गर्ल के साथ 12 की उम्र में हुई थी छेड़छाड़

सुचिता तरियाल रोहतक की रहने वाली हैं. SAI के एक प्रेस रिलीज के अनुसार 12 साल की उम्र में वो छेड़छाड़ का शिकार हुईं थीं. उस घटना ने उन्हें अपनी आत्मरक्षा के लिए जूडो अपनाने पर मजबूर किया. हालांकि, सुचिता को उस समय अंदाजा भी नहीं था कि वो एक दिन एक लोकप्रिय MMA एथलीट और युवा आइकन बनेंगी, जिनके इंस्टाग्राम पर लाखों फैंस होंगे और जो भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी.

सुचिता तरियाल और MMA

सुचिका तरियाल ने साल 2017 में जीत के साथ MMA में डेब्यू किया, जिसके बाद उन्होंने इस खेल से 7 साल का ब्रेक लिया. उसके बाद दिसंबर 2024 में बहरीन में हुए BRAVE CF 92 में उन्होंने प्रोफेशनल MMA में वापसी की और जीत हासिल की. भारत के प्रधानमंत्री और राष्ट्रपति से सम्मानित हो चुकीं सुचिता नेइस साल जनवरी और मई में हुए एशियन MMA चैंपियनशिप में ब्रॉन्ज मेडल जीता था. सुचिता तरियाल जिस उम्मीद के साथ जापान पहुंची थीं, उसकी कहानी लिखनी उन्होंने शुरू कर दी है. अब बस इंतजार है उसे सुनहरा रूप देने का.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment