👇
Pib Fact Check: क्या 30 जून से आपके पर्स में रखे कागज के नोट बेकार हो जाएंगे? क्या RBI सचमुच सभी नोटों को हटाकर प्लास्टिक करेंसी लाने जा रहा है? सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे ऐसे दावों ने लाखों लोगों को उलझन में डाल दिया है. अब इस मामले पर सरकार ने बड़ा बयान जारी कर सच्चाई साफ कर दी है, सरकारी एजेंसी PIB Fact Check ने वायरल दावे को पूरी तरह फर्जी बताया है.
Pib Fact Check: सोशल मीडिया पर इन दिनों भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) को लेकर कई दावे तेजी से वायरल हो रहे हैं. इनमें दावा किया जा रहा है कि RBI 30 जून 2026 से कागज के नोटों को वापस लेकर उनकी जगह प्लास्टिक करेंसी नोट जारी करने वाला है. अब इस दावे पर सरकारी एजेंसी ‘पीआईबी फैक्ट चेक’ (PIB Fact Check) ने बड़ा खुलासा किया है. पीआईबी ने इसे पूरी तरह फर्जी बताया है.
बता दें कि, पीआईबी फैक्ट चेक ने सोशल मीडिया पर वायरल हो रही पोस्ट की जांच के बाद साफ किया है कि आरबीआई ने ऐसा कोई फैसला नहीं लिया है. न तो मौजूदा कागजी नोटों को वापस लिया जा रहा है और न ही उन्हें प्लास्टिक नोटों से बदलने की कोई घोषणा की गई है. पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि ऐसी किसी भी खबर पर भरोसा करने से पहले आरबीआई की आधिकारिक वेबसाइट या विश्वसनीय स्रोतों से जानकारी की पुष्टि जरूर करें.
Several social media posts are falsely claiming that RBI will withdraw paper currency notes and replace them with plastic currency notes from June 30, 2026.
#PIBFactCheck
❌ This claim is
#Fake
✅ According to
@RBI
, there are no plans to withdraw paper currency notes or…
pic.twitter.com/dhZqANjip9
— PIB Fact Check (@PIBFactCheck)
June 9, 2026
निर्मला सीतारमण के नाम पर भी चल रहा फर्जी निवेश जाल
दरअसल, पीआईबी ने एक और बड़े ऑनलाइन निवेश घोटाले को लेकर भी चेतावनी जारी की है फेसबुक पर चल रहे एक विज्ञापन में केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का वीडियो दिखाया जा रहा है. इस वीडियो में दावा किया जा रहा है कि केवल 22,000 रुपये निवेश करके रोजाना 60,000 रुपये और हर महीने 16 लाख रुपये तक कमाए जा सकते हैं. पीआईबी की जांच में सामने आया था कि यह वीडियो पूरी तरह फर्जी है और इसे आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से तैयार किया गया है. पीआईबी ने साफ किया था कि न तो वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण और न ही भारत सरकार ने किसी ऐसे निवेश प्लेटफॉर्म, ऐप या योजना का समर्थन किया है.
धोखाधड़ी से कैसे बचें?
फिलहाल, पीआईबी ने लोगों से अपील की है कि वे पैसों का निवेश करने या ऐसी खबरों पर भरोसा करने से पहले आरबीआई की ऑफिशियल वेबसाइट जरूर चेक करें. अगर आपको भी सरकार से जुड़ी किसी खबर पर शक हो, तो आप पीआईबी के वाट्सऐप नंबर +91 8799711259 पर इसकी शिकायत या पुष्टि कर सकते हैं.


















