जशपुर में बीजेपी नेता का महिला डांसर के साथ पैसा उड़ाते अश्लील हरकत, सोशल मीडिया पर मचा बवाल, देखें Viral Video..

🇮🇳

जशपुर नगर। छत्तीसगढ़ के जशपुर जिले में भाजपा के एक स्थानीय नेता का महिला डांसर के साथ वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वहीं वायरल वीडियो में नेता महिला डांसर के साथ अश्लील हरकत करते और पैसे उड़ाते दिख रहा है। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में राजनीतिक हलचल तेज हो गई है।

फिलहाल वायरल वीडियो को लेकर जिस व्यक्ति का नाम सामने आ रहा है, उनकी पहचान जगेश्वर यादव के रूप में हुई है।

जानकारी के मुताबिक, जगेश्वर यादव महादेवदांड भाजपा मंडल के उपाध्यक्ष और घोघर गांव के उपसरपंच हैं। इस मामले को लेकर स्थानीय स्तर पर चर्चाओं का दौर शुरू हो गया है।

हालांकि, वीडियो कब और कहां बनाया गया, इसकी पुष्टि नहीं हुई है।


देखें यहां वायरल वीडियो –

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment