WPL 2026 : आरसीबी ने लगाई जीत की हैट्रिक..एकतरफा मुकाबले में गुजरात को चटाई धूल..विजयी रथ पर सवार है आरसीबी

…..

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। विमंस प्रीमियर लीग 2026 के 9वें मुकाबले में शुक्रवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु विमंस का सामना गुजरात जायंट्स विमंस से हुआ। यह मैच नवी मुंबई के डॉ डीवाई पाटिल स्पोर्ट्स अकादमी में खेला गया। गुजरात जायंट्स की कप्‍तान बेथ मूनी ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया।

पहले बल्‍लेबाजी करने उतरी आरसीबी ने राधा यादव की फिफ्टी की बदौलत 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 182 रन बनाए। राधा ने 47 गेंदों पर 66 रन की पारी खेली। ऋचा घोष ने 28 गेंदों पर 44 रन का योगदान दिया। सोफी डिवाइन को 3 सफलताएं मिलीं।

जवाब में गुजरात जायंट्स की टीम 18.5 ओवर में 150 रन पर ढेर हो गई। भारती फुलमाली ने सबसे ज्‍यादा 39 रनों की पारी खेली। उनके अलावा बेथ मूनी ने 27, तनुजा कंवर ने 21, काशवी गौतम ने 18 और कनिका अहूजा ने 16 रनों का योगदान दिया। आरसीबी की ओर से श्रेयंक पाटिल ने 5 विकेट चटकाए। वहीं लॉरेन बेल को 3 सफलताएं मिलीं। चौथे सीजन में आरसीबी की यह लगातार तीसरी जीत है।

दोनों टीमों की प्लेइंग 11 इस प्रकार है-

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु
ग्रेस हैरिस, स्मृति मंधाना (कप्तान), दयालन हेमलता, गौतमी नाइक, ऋचा घोष (विकेटकीपर), राधा यादव, नादिन डी क्लार्क, अरुंधति रेड्डी, श्रेयंका पाटिल, लिन्से स्मिथ, लॉरेन बेल, पूजा वस्त्राकर, जॉर्जिया वोल, प्रथ्योशा कुमार, सयाली सतघरे, प्रेमा रावत।

गुजरात जायंट्स
बेथ मूनी (विकेटकीपर), सोफी डिवाइन, एशले गार्डनर (कप्‍तान), जॉर्जिया वेयरहैम, भारती फुलमाली, आयुषी सोनी, कनिका आहूजा, काशवी गौतम, तनुजा कंवर, राजेश्वरी गायकवाड़, रेणुका सिंह ठाकुर, अनुष्का शर्मा, टिटास साधु, शिवानी सिंह, हैप्पी कुमारी, किम गर्थ, डैनी व्याट-हॉज।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment