छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी का SIR और ECI पर सवाल का पलटवार, कहा- हार की समीक्षा के बजाय चुनाव आयोग को निशाना बना रही कांग्रेस

🇮🇳

Chhattisgarh News/रायपुर। कांग्रेस द्वारा SIR और चुनाव आयोग (ECI) की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाए जाने पर छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेश प्रभारी स्मृति ईरानी ने कांग्रेस पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस अपनी चुनावी हार की समीक्षा करने के बजाय संवैधानिक संस्थाओं को निशाना बना रही है।

दरअसल स्मृति ईरानी ने कहा कि वर्ष 2019 में कांग्रेस पार्टी के तत्कालीन राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की छवि खराब करने के लिए हरसंभव प्रयास करने की बात कही थी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बार-बार यह स्पष्ट किया है कि राजनीतिक विरोध में उन पर कटाक्ष या हमला किया जा सकता है, लेकिन यह हमला संवैधानिक संस्थाओं और भारत के लोकतंत्र पर नहीं होना चाहिए।


फिलहाल भाजपा प्रदेश प्रभारी ने आरोप लगाया कि कांग्रेस नेतृत्व भारत की संवैधानिक व्यवस्थाओं को कमजोर करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहा है। उन्होंने कहा, चुनावी नतीजों की समीक्षा करने के बजाय कांग्रेस चुनाव आयोग पर सवाल उठा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment