🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर. छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय मंगलवार को विभिन्न बैठकों और स्थानीय कार्यक्रमों में शामिल होंगे. निर्धारित शेड्यूल के अनुसार, सुबह 11:30 बजे सिविल लाइन स्थित मुख्यमंत्री निवास पर मंत्रिपरिषद की बैठक की अध्यक्षता करेंगे.
वहीं इसके बाद स्वास्थ्य एंव परिवार कल्याण विभाग के नियुक्ति पत्र वितरण समारोह में हिस्सा लेंगे. वहीं स्कूल शिक्षा विभाग की समीक्षा करेंगे. शाम करीब 4:10 बजे सर्किट हाउस में आयोजित उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान में शिकरत करेंगे. इसके अतिरिक्त रोहिनीपुराण में आयोजित करमा पूजा पर्व महोत्सव में शामिल होंगे.
कैबिनेट की बैठक आज
वहीं छत्तीसगढ़ में विष्णुदेव साय मंत्रिपरिषद की बैठक मंगलवार को बुलाई गई है. यह बैठक सुबह 11.30 बजे महानदी भवन मंत्रालय नवा रायपुर में होगी. कैबिनेट की बैठक में धान खरीदी सीजन 2026-27 के उपार्जन और कस्टम मिलिंग नीति को अंतिम रूप दिया जाएगा. 1 नवंबर से होने वाले राज्योत्सव सहित कर्मचारी संगठनों की मांग पर बड़े फैसले लिए जा सकते हैं. धान खरीदी को लेकर मंत्रिमंडलीय उपसमिति के निर्णयों पर चर्चा के बाद अंतिम मुहर लगेगी.
उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान आज, मुख्यमंत्री करेंगे सम्मानित
बता दें कि मनहरण लाल पाण्डेय स्मृति संस्थान द्वारा 27 अक्टूबर को उत्कृष्ट कृषक रत्न सम्मान का आयोजन किया जा रहा है. कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे.
वहीं यह कार्यक्रम सिविल लाइंस स्थित सर्किट हाउस के नए हॉल में दोपहर 3 बजे से प्रारंभ होगा. यह जानकारी राकेश तिवारी ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम किसान नेता एवं सिंचाई पुरुष स्व. मनहरण लाल पाण्डेय की 88वीं जयंती ‘के अवसर पर किया जा रहा है. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय प्रदेश के उत्कृष्ट किसानों को सम्मानित करेंगे. कार्यक्रम की अध्यक्षता कृषि मंत्री रामविचार नेताम करेंगे.
दरअसल प्रदेश संगठन मंत्री कर्मवीर सिंह की उपस्थिति व अतिविशिष्ट अतिथि कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप एवं विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक एवं प्रदेश महामंत्री नवीन मार्कण्डेय, प्रदेश महामंत्री अखिलेश सोनी, राम गर्ग, प्रदेश कोषाध्यक्ष प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा आलोक सिंह ठाकुर एवं रिटायर्ड आईएएस अनुराग पाण्डेय कार्यक्रम में शामिल रहेंगे.


















