CG Breaking : आज रायपुर आएंगे कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट..विधायकों से करेंगे चर्चा और ब्लॉक अध्यक्षों की लेंगे बैठक

👇

रायपुर। कांग्रेस प्रदेश प्रभारी सचिन पायलट आज यानि 30 अप्रैल की शाम को रायपुर पहुंचेंगे। कल 1 मई को वे कांग्रेस के विधायकों के साथ अहम चर्चा करेंगे। वहीं ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्षों की बैठक भी लेंगे। सभी बैठकें राजीव भवन में आयोजित होंगी।

17 मार्च को हुआ था पिछला दौरा

वहीं, सचिन पायलट का पिछला दौरा 17 मार्च को हुआ था। उस समय वे विधानसभा घेराव कार्यक्रम में शामिल हुए थे। राजधानी में हुए इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से हजारों नेता और कार्यकर्ता पहुंचे थे। पार्टी ने इस घेराव को सरकार के खिलाफ बड़े शक्ति प्रदर्शन के रूप में पेश करने की रणनीति बनाई थी।

ये भी पढ़ें-


दरअसल, इस बार भीड़ जुटाने के लिए अलग रणनीति अपनाई गई थी। संगठन ने 100 किलोमीटर के दायरे के भीतर आने वाले जिलों और विधानसभा क्षेत्रों से ही ज्यादा कार्यकर्ताओं को बुलाया गया था, ताकि भागीदारी अधिक सुनिश्चित हो सके।

फिलहाल, घेराव के लिए करीब 40 से 42 विधानसभा क्षेत्रों को टारगेट किया गया था। इन इलाकों से कार्यकर्ताओं को जुटाने की जिम्मेदारी स्थानीय नेताओं को दी गई थी।

ये भी पढ़ें-

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment