👇
Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ के स्कूली छात्रों के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। कार्यालय जिला शिक्षा अधिकारी, रायपुर ने एक प्रेस विज्ञप्ति जारी कर सूचित किया है कि प्रदेश में कक्षा 5वीं और 8वीं की वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम आज घोषित किए जा रहे हैं।
आज दोपहर 12:00 बजे जारी होगा रिजल्ट
बता दें कि, छ.ग. शासन, स्कूल शिक्षा विभाग एवं संचालक, लोक शिक्षण संचालनालय के निर्देशानुसार, वर्ष 2026 की केंद्रीकृत परीक्षाओं का सफल आयोजन पूरा हो चुका है। तय कार्यक्रम के मुताबिक, परीक्षा परिणामों की घोषणा आज, 30 अप्रैल 2026 (गुरुवार) को दोपहर 12:00 बजे की जाएगी।
ये भी पढ़ें-
विद्यार्थी ऐसे देख सकेंगे अपना परिणाम
वहीं जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) द्वारा साझा की गई जानकारी के अनुसार, समस्त परीक्षार्थी और उनके अभिभावक अपने संबंधित विद्यालय से संपर्क कर परीक्षा परिणाम देख सकते हैं। परिणामों को लेकर स्कूलों में आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।
ये भी पढ़ें-


















