IPL 2026 : आज SRH vs PBKS का टक्कर..सबसे ज्यादा सिक्स मारने की होगी जंग..हैदराबाद की पिच के ऐसे हैं आंकड़े

🏏

IPL 2026 Today Match Pitch Report SRH vs PBKS: आईपीएल 2026 के 49वें मुकाबले में सनराइजर्स हैदराबाद (Sunrisers Hyderabad) और पंजाब किंग्स (Punjab Kings) के बीच खेला जाएगा। पंजाब किंग्स की कमान श्रेयस अय्यर के हाथों में है। वहीं, सनराइजर्स की कमान पैट कमिंस के हाथ में हैं। शुरुआती कुछ मुकाबले मिस करने के बाद पैट कमिंस वापस टीम के साथ जुड़ गए हैं। तब से हैदराबाद की तेज गेंदबाजी को और धार मिली है।

ये भी पढ़ें-


सनराइजर्स हैदराबाद और पंजाब किंग्स मैच की पिच रिपोर्ट

आईपीएल 2026 का 49वां मुकाबला शाम 7:30 बजे शुरू होगा, जबकि टॉस 7:00 बजे होगा। मौजूदा सीजन की अंक तालिका में सनराइजर्स हैदराबाद 3 स्थान पर है। वहीं, पंजाब किंग्स पहले स्थान पर मौजूद है। दोनों ही टीमें प्लेऑफ में अपनी दावेदारी और मजबूत करने के इरादे से उतरेंगी। ऐसे में आईए जानते हैं बुधवार को राजीव गांधी क्रिकेट स्टेडियम की पिच और हैदराबाद का मौसम का कैसा रहेगा हाल?

एसआरएच बनाम पीबीकेएस पिच रिपोर्ट-
हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम की पिच ज्यादातर बल्लेबाजों के लिए अनुकूल मानी जाती है। इस मैदान पर क्रिकेट फैंस को जमकर चौके-छक्के देखने को मिलते हैं। यहां पर काफी हाई स्कोरिंग मुकाबले होते हैं। पहली पारी का औसत स्कोर इस मैदान पर 162 रन है। इसी मैदान पर पिछले सीजन हैदराबाद ने 286 रन बनाए हैं। ऐसे में हार जीत किसी की भी हो लेकिन क्रिकेट प्रशसकों का हैदराबाद में बुधवार को भरपूर मनोरंजन होगा।

पंजाब को गलतियों से लेनी होगी सीख
पंजाब किंग्स भले ही 9 मैचों में 13 अंकों के साथ तालिका में शीर्ष पर बना हुआ है, लेकिन अब गलतियों की गुंजाइश काफी कम हो गई है। क्योंकि रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (RCB), सनराइजर्स हैदराबाद, राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटन्स सभी उससे केवल एक अंक पीछे हैं। बल्लेबाजों की नाकामी के कारण पंजाब किंग्स को पिछले कुछ मैच में हार का सामना करना पड़ा। इससे पहले के मैचों में उसके बल्लेबाजों ने अपने आक्रामक अंदाज का शानदार नमूना पेश किया था। बल्लेबाजों के अच्छे प्रदर्शन के कारण इन मैचों में उसकी गेंदबाजी की कमियों पर किसी का खास ध्यान नहीं गया।

ये भी पढ़ें-


वापसी को बेताब हैदराबाद
वहीं, तीसरे स्थान पर काबिज सनराइजर्स की टीम पिछले मैच में कोलकाता नाइट राइडर्स से सात विकेट से मिली हार से उबरने के लिए बेताब होगी। इस हार से उसकी लगातार पांच मैचों की जीत का सिलसिला टूट गया। इससे पैट कमिंस की अगुवाई वाली टीम ने अंक तालिका में शीर्ष पर पहुंचने का मौका भी गंवा दिया था। उस मैच में ट्रैविस हेड और ईशान किशन को छोड़कर बाकी बल्लेबाज नहीं चल पाए। लेकिन सनराइजर्स की बल्लेबाजी बेहद मजबूत है जिसमें हेड और किशन के अलावा अभिषेक शर्मा और हेनरिक क्लासेन जैसे धुरंधर बल्लेबाज शामिल हैं।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment