CG News : रेस्ट हाउस में अश्लील डांस का वीडियो वायरल मामला.! डिप्टी रेंजर और वन पाल सस्पेंड..पढ़ें पूरी ख़बर

जन जन तक संदेश न्यूज़/गजाधर पैंकरा

Chhattisgarh News/सूरजपुर. कुमली वाटरफॉल स्थित वन विभाग के रेस्ट हाउस के अश्लील डांस मामले में अधिकारियों के खिलाफ एक्शन लिया गया है. डिप्टी रेंजर रविशंकर तिवारी और वन पाल शैलेश टीना लकड़ा को सस्पेंड कर दिया गया है. वहीं रामानुजनगर के तत्कालीन रेंजर आर सी प्रजापति को कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. वन मंडल अधिकारी (DFO) ने पुलिस अधीक्षक को वीडियो में दिखाई दे रहे लोगों पर एफआईआर दर्ज करने पत्र लिखा है.


दरअसल, गरियाबंद के बाद सूरजपुर जिले के अश्लील डांस का वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ. वीडियो के सामने आने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया. वीडियो में रेस्ट हाउस के भीतर बार बालाओं के अश्लील डांस और शराब पार्टी का दृश्य दिखाई दिए.

फिलहाल, वीडियो वर्तमान का नहीं बल्कि पुराना बताया गया. इस खबर पर लगातार अपडेट जारी है. सही और सटीक खबरों के लिए बने रहिए janjantaksandesh.com पर.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment