केंद्र की भाजपा सरकार के 12 वर्ष पूर्ण..छत्तीसगढ़ BJP का महाजनसंपर्क अभियान आज से शुरू

👇

रायपुर. केंद्र की भारतीय जनता पार्टी सरकार के 12 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर छत्तीसगढ़ में भाजपा आज से 21 जून तक प्रदेशव्यापी महाजनसंपर्क अभियान चलाएगी.

बता दें कि, अभियान के तहत मुख्यमंत्री, सांसद, विधायक और भाजपा नेता सीधे जनता के बीच पहुंचेंगे. 10 जून को सभी जिला मुख्यालयों में प्रेस कॉन्फ्रेंस और विकास प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा,



वहीं, प्रोफेशनल मीट कार्यक्रम भी आयोजित होंगे. 12 से 14 जून तक मंडल स्तर पर संकल्प सभाएं आयोजित की जाएंगी, जबकि 15 से 17 जून तक ग्राम, बस्ती और बूथ स्तर पर चौपाल लगाई जाएंगी, जिनमें नेताओं का प्रवास भी रहेगा.

वहीं, इसके बाद 17 से 20 जून तक अंतरराष्ट्रीय योग दिवस की तैयारियां की जाएंगी और 21 जून को बड़े पैमाने पर योग दिवस कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment