👇
Chhattisgarh News/रायपुर. विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर आज वन और जलवायु परिवर्तन विभाग द्वारा रायपुर के राजीव स्मृति वन में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा.
बता दें कि, “प्रकृति से प्रेरित जलवायु के लिए, हमारे भविष्य के लिए” थीम पर आयोजित इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री विष्णु देव साय होंगे. वहीं, वन मंत्री केदार कश्यप विशिष्ट अतिथि होंगे.

वहीं, प्रधान मुख्य वन संरक्षक और वन बल प्रमुख अरुण कुमार पांडे ने बताया कि इस अवसर पर मुख्यमंत्री और वन मंत्री “एक पेड़ मां के नाम” अभियान का शुभारंभ करेंगे.


















