‘आ गले लग जा, तुझे पूरा ज्ञान करा दूं’;12वीं की छात्रा से शिक्षक ने की अश्लील हरकत, फिर..

👇

हापुड़। नगर में दिल्ली रोड स्थित एक प्रतिष्ठित इंटर कॉलेज से गुरु और शिष्या के पवित्र रिश्ते को शर्मसार करने वाला गंभीर मामला सामने आया है। यहां के एक शिक्षक पर आरोप है कि उन्होंने गुरु की मर्यादाओं को पूरी तरह ताक पर रखकर अपनी ही छात्राओं के साथ अशोभनीय व्यवहार और अभद्र बातें कीं।

बता दें कि, आरोपित शिक्षक ने छात्राओं को डराने-धमकाने के साथ-साथ बात न मानने पर परीक्षा में फेल करने और उनका शैक्षणिक करियर बर्बाद करने की धमकी भी दी। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने पीड़िता की शिकायत के आधार पर आरोपित शिक्षक के खिलाफ सक्षम धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विधिक जांच शुरू कर दी है।

क्या है पूरा मामला?

प्राप्त जानकारी के अनुसार, नगर के एक मोहल्ले की रहने वाली 12वीं कक्षा की छात्रा ने कोतवाली में लिखित तहरीर देकर अपनी शिकायत दर्ज कराई। पीड़िता दिल्ली रोड स्थित एक प्रमुख इंटर कॉलेज में पढ़ाई करती है।

‘परीक्षा में फेल दूंगा…’

वहीं, छात्रा का आरोप है कि कॉलेज के अर्थशास्त्र के शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल पिछले काफी समय से उस पर अवांछित दबाव बना रहे थे। आरोपित शिक्षक ने कई बार कक्षा के भीतर और बाहर छात्रा के सामने अशोभनीय और अश्लील प्रस्ताव रखे।

इतना ही नहीं, विरोध करने पर शिक्षक ने अपनी ताकत का धौंस दिखाते हुए कहा कि यदि उसकी बातें नहीं मानी गईं, तो वह छात्रा को परीक्षा में फेल कर देगा।

छात्रा को वॉट्सएप पर कॉल करता था शिक्षक

हालांकि, पीड़िता ने अपनी शिकायत में बताया कि आरोपित शिक्षक डिजिटल साक्ष्यों से बचने के लिए बेहद चालाकी बरत रहा था। वह सामान्य फोन कॉल के बजाय छात्रा को वॉट्सएप पर कॉल करता था, ताकि उसकी बातें रिकॉर्ड न हो सकें। इसकी शिकायत दूसरों से करने की बात कही, तो आरोपी ने उसे और उसके परिवार को जान से मारने की धमकी दी।

वहीं, इस मामले का एक और चौंकाने वाला पहलू यह है कि आरोपित शिक्षक केवल एक छात्रा तक सीमित नहीं था। पीड़ित छात्रा के अनुसार, कॉलेज की कम से कम सात अन्य छात्राएं भी इस शिक्षक के व्यवहार से त्रस्त हैं।

पहले भी कर चुका है ऐसी हरकतें

दरअसल, इससे पहले भी छात्राओं ने एकजुट होकर शिक्षक की हरकतों के खिलाफ शिकायत करने का प्रयास किया था, लेकिन आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उनका करियर तबाह करने का खौफ पैदा कर दिया। लोक-लाज और भविष्य खराब होने के डर से अन्य लड़कियां सामने नहीं आ सकीं।

फिलहाल, इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनीष चौहान ने बताया कि छात्रा की तहरीर पर आरोपी शिक्षक डॉ. विजय कुमार मित्तल के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला पंजीकृत कर लिया गया है। आरोपी शिक्षक को जल्द ही गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे भेजा जाएगा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment