जशपुर के पत्थलगांव क्षेत्र के ग्राम बालाझर स्थित घोघरा बांध में 60 वर्षीय वृद्ध की डूबने से दर्दनाक मौत..पैर फिसलने से और चलने फिरने से था असहाय

🇮🇳

पत्थलगांव/जशपुर नगर। जशपुर जिले के पत्थलगांव थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम बालाझर स्थित घोघरा बांध में नहाने गए 60 वर्षीय वृद्ध नोहरसाय बसोड की पानी में डूबने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना आज 18 सितम्बर 2026 सुबह लगभग 8:00 बजे की बताई जा रही है।

वृद्ध चलने फिरने में था असहाय

वहीं पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम खरकट्टा निवासी मृतक नोहरसाय बसोड रोज की तरह आज सुबह करीब 7:00 बजे घर से घोघरा बांध नहाने जाने की बात कहकर निकले थे। उम्रदराज होने के कारण वे ठीक से चल-फिर नहीं पाते थे।



बांध के पानी में शव तैरता दिखा

दरअसल, बांध पर नहाने के दौरान अचानक उनका पैर फिसल गया, जिससे वे गहरे पानी में चले गए और डूबने से उनकी मृत्यु हो गई।सुबह करीब 8:30 बजे ग्राम बालाझर के एक ग्रामीण खिरोद उरांव ने बांध के पानी में शव तैरता देख मृतक के पुत्र बुधराम बसोड (35 वर्ष) को फोन पर घटना की सूचना दी। परिजन और ग्रामीण तत्काल मौके पर पहुंचे, जहां नोहरसाय का शव पानी के ऊपर तैर रहा था।

वृद्ध की मौत पैर फिसलने और डूबने से हुई

फिलहाल, घटना की सूचना मिलने पर पत्थलगांव थाना में मर्ग क्रमांक 124/2026, धारा 194 BNSS के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है परिजनों ने बताया कि वृद्ध की मौत पैर फिसलने और डूबने के कारण हुई है और उन्हें किसी भी प्रकार का कोई संदेह नहीं है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच और पंचनामा की कार्रवाई शुरू कर दी है

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment