छत्तीसगढ़ का मौसम: प्रदेश में मानसून की बदलेगी चाल, कई इलाकों में गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना

🇮🇳

CG Weather Today : रायपुर. छत्तीसगढ़ में शनिवार से मौसम का मिजाज बदलने की संभावना जताई गई है. कई इलाकों में बादल गरजने-चमकने के अलावा बारिश हो सकती है. राजधानी रायपुर में शुक्रवार को दिनभर उमस भरी गर्मी ने परेशान किया, लेकिन शाम होते ही आसमान में बादल घिर आए और झमाझम बारिश ने लोगों को कुछ राहत दी. मौसम विभाग ने आज से मानसून के फिर रफ्तार पकड़ने की उम्मीद जताई है. इस दौरान गरज-चमक के साथ वज्रपात की भी चेतावनी जारी की गई है.

वहीं मौसम विभाग के मुताबिक 19 सितंबर की शाम के आसपास उत्तरी अंडमान सागर के ऊपर कम दबाव का क्षेत्र बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से आने वाले दिनों में प्रदेश के मौसम में बदलाव देखने को मिल सकता है.

पिछले 24 घंटों में ऐसा रहा मौसम

हालांकि, पिछले 24 घंटे के दौरान प्रदेश में कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश हुई. मौसमी बारिश सामान्य से 6 प्रतिशत कम रही है. प्रदेश में शुक्रवार को सबसे अधिक तापमान 34 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान 21 डिग्री पेंड्रा रोड में रहा. पिछले 24 घंटे में पथरिया में 4 सेमी, सूरजपुर और बम्हनीडीह में 3-3 सेमी तथा उसूर, जनकपुर-भरतपुर, बागबहरा और करतला में 2-2 सेमी बारिश रिकॉर्ड की गई.

रायपुर में बादल बरसने के आसार

दरअसल, राजधानी रायपुर में 19 सितंबर को आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहने की संभावना है. अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस के आसपास रह सकता है.

बारिश का दौर फिर होगा शुरू!

फिलहाल 19 सितंबर को प्रदेश के अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है. एक-दो स्थानों पर गरज-चमक के साथ वज्रपात हो सकता है. अगले दो दिनों तक अधिकांश स्थानों पर बारिश का दौर जारी रहने का अनुमान है. मौसम विभाग ने गरज-चमक के दौरान लोगों को सावधानी बरतने की सलाह दी है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment