नदी में नहाने गए युवक की डूबने से मौत..दोस्तों के साथ गर्मी से राहत पाने पहुंचा था नदी

👇

Chhattisgarh News/बलरामपुर। गागर नदी में नहाने गए एक युवक के डूबने का मामला सामने आया है. युवक अपने दोस्तों के साथ गर्मी से राहत पाने नदी पहुंचा था, लेकिन नहाने के दौरान गहरे पानी में समा गया. घटना की सूचना मिलते ही पुलिस और एसडीआरएफ की टीम मौके पर पहुंची. शनिवार देर शाम तक चले सर्च ऑपरेशन के बावजूद युवक का कोई सुराग नहीं मिल सका. रविवार सुबह एक बार फिर उसकी तलाश शुरू की गई है. घटना राजपुर थाना क्षेत्र की है.



दरअसल जानकारी के अनुसार, शनिवार को कुछ युवक गागर नदी में नहाने पहुंचे थे. इसी दौरान एक युवक गहरे पानी में चला गया और डूबने लगा. उसके साथियों ने मौके पर उसे बचाने की कोशिश की, लेकिन सफलता नहीं मिली. इसके बाद घटना की सूचना पुलिस को दी गई.

फिलहाल, गोताखोरों ने शनिवार देर शाम तक नदी में सर्च ऑपरेशन चलाया, लेकिन युवक का पता नहीं चल सका. अंधेरा होने के कारण अभियान रोक दिया गया था. रविवार सुबह फिर से गोताखोरों की टीम युवक की तलाश में जुट गई है. मौके पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौजूद हैं. वहीं परिजन और ग्रामीण भी नदी किनारे पहुंचे हुए हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment