मंच पर तीखी बहस.! सुशासन तिहार में बीजेपी विधायक धरमलाल कौशिक को कहा गया चोर

👇

Chhattisgarh News/बिलासपुर। बिल्हा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार कार्यक्रम उस समय विवादों में घिर गया, जब भाजपा विधायक धरमलाल कौशिक और सीनियर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला के बीच मंच पर ही तीखी बहस हो गई। कार्यक्रम के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने ‘चोर-चोर’ के नारे लगाए, जिससे माहौल गरमा गया। नारों से नाराज विधायक धरमलाल कौशिक ने भी अपना आपा खो दिया और कांग्रेसियों को गाली दी।



वहीं, घटना के बाद कार्यक्रम में कुछ देर के लिए तनाव की स्थिति बन गई थी। अब इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इससे पहले दुर्ग जिले में लगे शिविर में विधायक के सामने जनपद CEO और भाजपा नेता की बहस हो गई थी।

दरअसल, ग्राम गोढ़ी में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में बड़ी संख्या में ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे थे। इसी दौरान सीनियर कांग्रेस नेता राजेंद्र शुक्ला ने किसानों को खाद-बीज की उपलब्धता, बिजली-पानी की समस्या, जर्जर सड़कों और अन्य मूलभूत सुविधाओं के मुद्दे उठाए। उन्होंने अधिकारियों के कामकाज पर सवाल खड़े करते हुए कहा कि जनता की शिकायतों और आवेदनों का समय पर निराकरण नहीं हो रहा है। राजेंद्र शुक्ला ने मंच से सरकार की योजनाओं के क्रियान्वयन और प्रशासनिक व्यवस्था पर भी सवाल उठाए।


फिलहाल, उनके वक्तव्य के बाद कार्यक्रम में मौजूद भाजपा विधायक और पूर्व विधानसभा अध्यक्ष धरमलाल कौशिक ने जवाब देते हुए राज्य सरकार की योजनाओं और विकास कार्यों का पक्ष रखा।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment