19 वर्षीय युवती के साथ दुष्कर्म..आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार

👇

Chhattisgarh Crime News/रायगढ़। महिला थाने ने युवती से दुष्कर्म के मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। पीड़िता की माता द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट पर तत्काल अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश शुरू की गई और 24 घंटे के भीतर उसे गिरफ्तार कर लिया गया।


दरअसल, प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मई 2026 को थाना चक्रधरनगर क्षेत्र की एक महिला ने महिला थाना रायगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी 19 वर्षीय पुत्री के साथ युवक कुश सिदार उर्फ छोटे द्वारा दुष्कर्म किया गया है। महिला ने बताया कि वह 25 मई को अपने कार्य से ओडिशा गई हुई थी। 27 मई को घर लौटने पर उसे घटना की जानकारी मिली। पूछताछ करने पर युवती ने बताया कि 26 मई की सुबह जब उसके पिता जी घर से बाहर गए हुए थे, उसी दौरान कुश सिदार उर्फ छोटे घर आया और उसके साथ गलत कार्य किया।


फिलहाल, रिपोर्ट पर महिला थाना में आरोपी कुश सिदार उर्फ छोटे पिता चैन सिंह (19 वर्ष) के विरुद्ध अपराध क्रमांक 50/2026 धारा 64(2)(k) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी को 28 मई को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। डीएसपी उन्नति ठाकुर के पर्यवेक्षण में की गई इस कार्रवाई में महिला थाना प्रभारी उप निरीक्षक कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे एवं महिला थाना स्टाफ की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment