नशे के सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई..GRP ने खड़ी हीराकुंड एक्सप्रेस में अवैध गांजा किया बरामद

👇

Chhattisgarh Crime News/रायगढ़। GRP ने नशे को सौदागरों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। GRP ने रायगढ़ रेलवे स्टेशन पर खड़ी हीराकुंड एक्सप्रेस के AC कोच में छापा मारकर करीब 10 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद किया है, जिसे बाथरूम में फॉल्स सीलिंग के अंदर छिपाकर रखा गया था। पुलिस की भनक लगते ही अज्ञात तस्कर मौके से फरार होने में कामयाब रहे, जिनकी तलाश की जा रही है।


क्या है पूरा मामला?

दरअसल जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जीआरपी को मुखबिर से सूचना मिली थी कि उड़ीसा की तरफ से आ रही ट्रेन संख्या 20807 अप हीराकुंड एक्सप्रेस में भारी मात्रा में गांजे की तस्करी की जा रही है। सूचना मिलते ही जीआरपी की टीम अलर्ट हो गई और ट्रेन के रायगढ़ स्टेशन पहुंचते ही घेराबंदी की गई।


फिलहाल, जीआरपी के जवानों ने जब ट्रेन के एसी कोच एम-1 (M-1) की सघन तलाशी ली, तो तस्करों की चालाकी देखकर वे भी दंग रह गए। तस्करों ने गांजे के पैकेटों को बोगी के बाथरूम के ऊपर बनी फॉल्स सीलिंग के भीतर छिपाकर रखा था। पुलिस ने सीलिंग को खोलकर 10 किलोग्राम गांजा सुरक्षित बाहर निकाला और उसे जब्त कर लिया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 5 लाख रुपये आंकी जा रही है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment