🇮🇳
Chhattisgarh News/कोरबा। छत्तीसगढ़ के कोरबा में उस वक्त हड़कंप मच गया, जब गैरज में रिपेरिंग के दौरान बाइक में आग लग गई। आनन फानन में मैकेनिक ने बाइक को गैरेज से दूर किया, वरना एक बड़ा हादसा हो सकता था। इस घटना का वीडियो भी सामने आया है।

किक मारते ही उठी चिंगारी, फिर भड़क गई आग
वहीं मानिकपुर चौकी इलाके के मुड़ापार पेट्रोल पंप मोड़ के पास का है। बताया जा रहा है कि स्टार्ट नहीं होने की शिकायत पर मालिक बाइक को लेकर गैरेज पहुंचा था। रिपेयरिंग के दौरान जब मैकेनिक ने किक मारी तो बाइक में चिंगारी उठने के बाद आग लग गई, जिससे अफरा-तफरी मच गई। दुकान और आसपास की बाइक आग की चपेट में न आ जाये इसलिए बाइक को किसी तरह वहां से हटाकर सड़क पर लाया गया।

बाइक पूरी तरह से जलकर हुई खाक
दरअसल इसकी सूचना तत्काल दमकल वाहन और मानिकपुर चौकी पुलिस को दी गई, लेकिन जब तक दमकल विभाग की टीम पहुंच पाती तब तक बाइक जलकर खाक हो चुकी थी। बताया जा रहा है कि बाइक में पेट्रोल लीकेज था, जहां किक मारते ही शॉर्ट सर्किट हुआ और चिंगारी से आग लग गई।
फिलहाल स्थानीय जनप्रतिनिधि पूर्व पार्षद शैलेन्द्र सिह उर्फ पप्पी ने बताया कि बाइक में पूरी आग लग चुकी थी। आग पर काबू पाने दमकल वाहन को बुलाया गया और आग पर काबू पाने का प्रयास किया गया, लेकिन बाइक जल चुका था।


















