CG Breaking : CM साय आज रायपुर में ही रहेंगे..दीक्षांत परेड समारोह में भी होंगे शामिल..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

CG Breaking News/रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज राजधानी रायपुर में विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, मुख्यमंत्री सुबह 9:30 बजे नेताजी सुभाष चंद्रबोस राज्य पुलिस अकादमी पहुंचेंगे, जहां वे दीक्षांत परेड समारोह में शामिल होंगे।

वहीं, इसके बाद वे सुबह 11:35 बजे से 12:00 बजे तक दिल्ली से अंबिकापुर के बीच शुरू हो रही हवाई सेवा के उद्घाटन समारोह में वर्चुअली भाग लेंगे।


जानकारी के अनुसार, दोपहर 12:00 बजे मुख्यमंत्री चंदखुरी स्थित कौशल्या माता मंदिर में दर्शन कर पूजा-अर्चना करेंगे। इसके पश्चात 12:20 बजे वे कायस्थ मंगल भवन पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण करेंगे।

दरअसल, इसके उपरांत दोपहर 1:00 बजे मुख्यमंत्री मंत्रालय जाएंगे, जहां वे शाम 5:00 बजे तक विभागीय कार्यों में व्यस्त रहेंगे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment