मंत्री टंकराम वर्मा ने ’माँ कर्मा साहू समाज भवन’ का किया लोकार्पण, कहा- यह ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कारों का केंद्र बनेगा

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। समाज की प्रगति ही राष्ट्र की उन्नति का आधार-मंत्री टंकराम वर्मा माँ कर्मा देवी के आशीर्वाद से निनंवा में निर्मित यह भवन केवल ईंट-पत्थरों का ढांचा नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और संस्कारों का केंद्र बनेगा। हमारी सरकार समाज के हर वर्ग को सशक्त बनाने और बुनियादी सुविधाएं पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। यह भवन आने वाली पीढ़ियों के शैक्षिक और सामाजिक उत्थान में मील का पत्थर साबित होगा।



वहीं, उच्च शिक्षा मंत्री श्री टंक राम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में ’माँ कर्मा साहू समाज भवन’ का लोकार्पण समारोह आज संपन्न हुआ। भक्तिमय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित इस कार्यक्रम में समाज के सैकड़ों लोग साक्षी बने। श्री वर्मा ने कहा कि रायपुर जिले के ग्राम निनंवा में आज सामाजिक एकजुटता और विकास का एक नया अध्याय लिखा गया। उन्होंने कहा कि समाज के लोगों की यह एकजुटता सम्मान और गौरव का संगम है।


दरअसल, कार्यक्रम की अध्यक्षता साहू संघ के श्री मनीराम साहू ने की। समारोह में विशिष्ट अतिथियों के रूप में श्री देवनाथ साहू, श्री राजू शर्मा और श्री अनिल अग्रवाल सहित क्षेत्र के दिग्गज जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

फिलहाल, इस अवसर पर समाज के प्रतिभावान व्यक्तियों और वरिष्ठ जनों का सम्मान भी किया गया। ’माँ कर्मा साहू समाज भवन’ का लोकार्पण समारोह के अवसर पर जनप्रतिनिधि, समाज प्रमुख, पदाधिकारी, गणमान्य नागरिक और स्वजातिय बंधु बड़ी संख्या में उपस्थित थे।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment