CG Breaking : वन विभाग की बड़ी कार्रवाई.! कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला..मैनेजर सहित 4 गिरफ्तार..पढ़ें पूरी समाचार

👇

Chhattisgarh News/बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले के कोटा स्थित कुरदर वैली रिसॉर्ट में हिरण का मांस पकाने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही वन विभाग की टीम ने रिसॉर्ट में बड़ी कार्रवाई और किचन से पका हुआ मांस जब्त किया।



दरअसल, कार्रवाई के दौरान वन विभाग ने रिसॉर्ट के मैनेजर समेत 4 कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों में रजनीश सिंह, रमेश यादव, संजय वर्मा और रामकुमार टोप्पो शामिल हैं। वहीं इस पूरे मामले में मांस सप्लाई करने वाला आरोपी जनक बैगा फरार है, जिसकी तलाश में लगातार छापेमारी की जा रही है।




फिलहाल, वन विभाग जब्त मांस को जांच के लिए लैब भेजने की तैयारी में है। जांच में हिरण के मांस की पुष्टि होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment