🏏
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली।RCB vs SRH IPL 2026: ओपनिंग सेरेमनी के बिना ही इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन का आज, शनिवार से आगाज हो रहा है। IPL 2026 के पहले मैच में पिछले सीजन की विजेता रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु का सामना सनराइजर्स हैदराबाद (Royal Challengers Bengaluru vs Sunrisers Hyderabad) से होगा।
यह भिड़ंत बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (M Chinnaswamy Stadium, Bengaluru) में होगी। दोनों टीमों के कप्तान रजत पाटीदार और ईशान किशन की नजर जीत के साथ इस सीजन का श्रीगणेश करने पर होगी।
हैदराबाद की संभावित प्लेइंग 11-
ट्रेविस हेड, अभिषेक शर्मा, ईशान किशन (कप्तान), हेनरिक क्लासेन (विकेटकीपर), अनिकेत वर्मा, लियाम लिविंगस्टोन, नीतीश कुमार रेड्डी, हर्षल पटेल, हर्ष दुबे, ब्रायडन कार्स, जयदेव उनादकट।
श्रद्धांजलि दी जाएगी-
ओपनिंग मैच से पहले उन 11 फैंस को श्रद्धांजलि भी दी जाएगी। चिन्नास्वामी स्टेडियम में एक स्मारक पट्टिका लगाई जाएगी। स्टेडियम में 11 कुर्सियों को स्थायी रूप से खाली रखा जाएगा। इनकी टिकट भविष्य में होने वाले इंटरनेशनल मैचों में भी नहीं बेची जाएंगी। मैच से पहले मृतकों के नाम प्रदर्शित किए जाएंगे और एक मिनट का मौन रखकर उन्हें याद किया जाएगा।
ओपनिंग सेरेमनी-
आईपीएल 2025 का खिताब आरसीबी ने जीता था। RCB के पहली बार चैंपियन बनने के बाद बेंगलुरु में निकले विजय जुलूस में 11 लोगों की मौत हो गई थी। इस कारण भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने इस बार ओपनिंग सेरेमनी नहीं करने का निर्णय लिया है। हालांकि बोर्ड 31 मई को फाइनल से पहले भव्य समापन समारोह आयोजित करने का प्लान कर रहा है।
हैदराबाद की टीम-
ईशान किशन (कप्तान), पैट कमिंस, अभिषेक शर्मा, ट्रेविस हेड, हेनरिक क्लासेन, जयदेव उनादकट, लियाम लिविंगस्टोन, नितीश कुमार रेड्डी, अनिकेत वर्मा, समारन रविचंद्रन, सलिल अरोरा, हर्षल पटेल, कामेंदु मेंडिस, हर्ष दुबे, ब्राइडन कार्से, शिवांग कुमार, क्रेंस फुलेटरा, डेविड पायने, जीशान अंसारी, ईशान मलिंगा, शाकिब हसन, ओंकार तरमाले, अमित कुमार, प्रफुल हिंगे, शिवम मावी।
आरसीबी की टीम-
रजत पाटीदार (कप्तान), विराट कोहली, देवदत्त पडिक्कल, फिल सॉल्ट, जितेश शर्मा, क्रुणाल पांड्या, स्वप्निल सिंह, टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, जैकब बैथेल, जोश हेजलवुड, यश दयाल, भुवनेश्वर कुमार, नुवान तुषारा, रासिख सलाम, अभिनंदन सिंह, सुयश शर्मा, वेंकटेश अय्यर, मंगेश यादव, जैकब डफी, सात्विक देसवाल, जार्डन काक्स, विहान मल्होत्रा, कानिष्क चौहान, विक्की ओस्तवाल।


















