CG Breaking : विधायक दीपेश साहू की बैलगाड़ी में निकली बारात, उप मुख्यमंत्री अरुण साव समेत अनेक मंत्री हुए शामिल..देखें Video

👇

Chhattisgarh News/बेमेतरा। बेमेतरा के विधायक दीपेश साहू ने सादगी की मिसाल पेश करते हुए आज तरुणा साहू के साथ मुख्यमंत्री कन्या विवाह योजना के तहत हुए सामूहिक विवाह में विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं.


फिलहाल, सात फेरे लेने से पहले विधायक की बारात बैलगाड़ी में निकली, जिसमें बाराती के तौर पर उप मुख्यमंत्री अरुण साव के अलावा अन्य मंत्री भी शामिल हुए. बात भले ही सामूहिक विवाह की हो रही है, लेकिन उत्साह पूरे शादी की तरह है, जहां घराती-बाराती पूरे आयोजन में जोशों-खरोश से शामिल हो रहे हैं.

बता दें कि, आयोजन में प्रदेश के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के अलावा विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह समेत छत्तीसगढ़ शासन के अनेक मंत्रीगण भी शामिल होने वाले हैं.

देखिए वीडियो –

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment