CG News : 12वीं हिंदी पेपर लीक मामले में पुलिस की जांच हुई तेज..जल्द होगी आरोपियों की गिरफ्तारी..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/रायपुर। छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने कक्षा 12वीं के हिंदी विषय की बोर्ड परीक्षा को निरस्त कर दिया है। यह फैसला पेपर लीक के दावों के बाद लिया गया है। हिंदी का पेपर 14 मार्च 2026 को आयोजित किया गया था, जिसे अब रद्द करते हुए 10 अप्रैल 2026 को पुनः परीक्षा कराने का निर्देश जारी किया गया है। वहीं, पुलिस ने पेपर लीक मामले की जांच तेज कर दी है। पुलिस की 7 सदस्यीय टीम पूरे मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने अब तक आधा दर्जन से अधिक छात्रों को तलब कर पूछताछ शुरू कर दी है।


दरअसल, जांच के दौरान व्हॉट्सएप ग्रुप के जरिए प्रश्न पत्र के प्रसार की कड़ी खंगाली जा रही है। किस नंबर से और किसके माध्यम से पेपर लीक हुआ, इस पर विशेष फोकस किया जा रहा है। साइबर एक्सपर्ट, क्राइम ब्रांच और थाना स्तर की टीम मिलकर तकनीकी पहलुओं की जांच कर रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले में जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। फिलहाल पूरे नेटवर्क को खंगालने का काम जारी है।

माशिमं ने सिटी कोतवाली थाने में दर्ज कराई है FIR

फिलहाल, NSUI ने सोशल मीडिया और व्हाट्सऐप ग्रुपों में 12वीं की हिंदी परीक्षा से पहले कुछ सवाल वायरल होने का दावा किया था। मामले की गंभीरता को देखते हुए माध्यमिक शिक्षा मंडल ने सिटी कोतवाली थाने में एफआईआर कराई है, जिसके बाद साइबर सेल ने जांच शुरू की है। इस मामले को लेकर छात्र संगठन NSUI ने भी विरोध जताया था। संगठन ने छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल (CGBSE) का घेराव कर मामले की निष्पक्ष जांच कराने और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की थी।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment