CG News : किसान के खेत में लगाए गए जाली में फंसा दुर्लभ पेंगोलीन..रेंजर हीरालाल सरजाल और वन विभाग की टीम ने किया रेस्क्यू और बचाई जान..पढ़ें पूरी ख़बर

👇

Chhattisgarh News/बरमकेला। छत्तीसगढ़ के बरमकेला क्षेत्र में वन्यजीव संरक्षण का शानदार उदाहरण उस समय देखने को मिला जब गांव भूलूमुड़ा में एक दुर्लभ पेंगोलीन जाल में फंस गया और वन विभाग की टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए उसे सुरक्षित बाहर निकाला।


ज्ञात हो कि, किसान सिंधु साहू पिता टंकधर साहू के मूंगफली फसल लगे खेत में लगाए गए जाली में अचानक एक पेंगोलीन फंस गया। खेत में काम कर रहे ग्रामीणों की नजर जैसे ही इस पर पड़ी, उन्होंने बिना देर किए वन विभाग को सूचना दी। सूचना मिलते ही रेंजर हीरालाल सरजाल और वन विभाग की टीम तत्काल मौके पर पहुंची और पूरे सावधानी व सतर्कता के साथ रेस्क्यू अभियान शुरू किया।




वहीं, रेस्क्यू के दौरान टीम ने बेहद धैर्य और अनुभव का परिचय देते हुए जाल में फंसे पेंगोलीन को सुरक्षित बाहर निकाला। राहत की बात यह रही कि इस दौरान पेंगोलीन को किसी प्रकार की गंभीर चोट नहीं आई और उसे सुरक्षित उसके प्राकृतिक वातावरण की ओर रवाना किया गया।

दरअसल, इस रेस्क्यू अभियान में हीरालाल सरजाल रेंजर, हीरालाल नायक डिप्टी रेंजर, हीरालाल चौधरी वनरक्षक, बलभद्र मैत्री वनपाल, देवनाथ ध्रुव और गिरधारी सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही, जिनकी तत्परता और समर्पण से एक बेजुबान की जान बच सकी।



फिलहाल, पेंगोलीन एक अत्यंत दुर्लभ और संरक्षित वन्यजीव है, जिसकी तस्करी और शिकार पर कड़े कानूनी प्रावधान हैं। ऐसे में वन विभाग की यह कार्रवाई न केवल सराहनीय है, बल्कि यह संदेश भी देती है कि वन्यजीवों की सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment