👇
जशपुर नगर। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज पुलिस ग्राउंड हेलीपेड जशपुर पहुंचे जहां उनका आत्मीय स्वागत किया गया।
जानकारी के अनुसार, वे जिले में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे और 240 नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।
बता दें कि, यह भव्य आयोजन जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं।
बता दें कि, इस अवसर पर श्रम मंत्री श्री लखनलाल देवांगन, अध्यक्ष श्री रामप्रताप सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष श्री सालिक साय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री अरविंद भगत, नगर पालिका उपाध्यक्ष श्री यश प्रताप सिंह जूदेव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री शौर्य प्रताप सिंह जूदेव, जनपद पंचायत अध्यक्ष श्री गंगाराम भगत, सरगुजा कमिश्नर श्री नरेंद्र दुग्गा, आईजी श्री दीपक कुमार झा, कलेक्टर श्री रोहित व्यास, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री लाल उमेंद सिंह, वनमंडलाधिकारी श्री शशि सिंह, जिला पंचायत सीईओ श्री अभिषेक कुमार समेत स्थानीय जनप्रतिनिधि और अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।


















