CM Breaking : CM साय आज मेधावी बच्चों को देंगे 2-2 लाख की प्रोत्साहन राशि..और कई कार्यक्रमों में होंगे शामिल

👇

Chhattisgarh News/रायपुर. मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज रायपुर में आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे. वे सुबह 11 बजे पंडित जवाहरलाल नेहरू चिकित्सा संस्थान के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे.



वहीं, इसके बाद दोपहर 2:30 बजे सर्किट हाउस पहुंचेंगे, जहां आयोजित मुख्यमंत्री नोनी-बाबू मेधावी शिक्षा सहायता योजना कार्यक्रम में शामिल होकर पंजीकृत निर्माण श्रमिक परिवारों के 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा के टॉप-10 मेधावी विद्यार्थियों का सम्मान करेंगे.

दरअसल, योजना के तहत प्रत्येक चयनित छात्र को एक लाख रुपये की प्रोत्साहन राशि और दोपहिया वाहन खरीदने के लिए एक लाख रुपये का विशेष अनुदान दिया जाएगा. इस प्रकार प्रत्येक मेधावी विद्यार्थी को कुल दो लाख रुपये का लाभ मिलेगा.


फिलहाल, इसके बाद मुख्यमंत्री शाम 4:30 बजे नवा रायपुर स्थित अरण्य भवन में आयोजित विश्व पर्यावरण दिवस 2026 के कार्यक्रम में शामिल होंगे. शाम 6 बजे पंडित दीनदयाल उपाध्याय ऑडिटोरियम पहुंचेंगे और निर्धारित कार्यक्रमों के बाद शाम 6:30 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment