CM साय आज जशपुर दौरे पर रहेंगे..सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होकर 240 नवदंपतियों को देंगे आशीर्वाद

👇

जशपुर नगर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज जशपुर जिले के दौरे पर रहेंगे। इस दौरान वे जिले में आयोजित सामूहिक कन्या विवाह कार्यक्रम में शामिल होंगे और 240 नवदंपतियों को आशीर्वाद प्रदान करेंगे।

बता दें कि, यह भव्य आयोजन जशपुर के रणजीता स्टेडियम में किया जा रहा है, जहां बड़ी संख्या में नवविवाहित जोड़े पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ विवाह बंधन में बंध रहे हैं।

वहीं, कार्यक्रम में मुख्यमंत्री के साथ राज्य सरकार के कई मंत्री और स्थानीय विधायक भी मौजूद रहेंगे। मुख्यमंत्री साय नवदंपतियों के सुखद वैवाहिक जीवन की कामना करेंगे और उन्हें सरकार की योजनाओं की जानकारी भी देंगे।

दरअसल, इस आयोजन को लेकर जिले में उत्साह का माहौल है और प्रशासन द्वारा व्यापक तैयारियां की गई है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment