छत्तीसगढ़ का मौसम : रायपुर में तापमान सामान्य से अधिक..बस्तर और सरगुजा संभाग में बारिश की संभावना

👇

CG Weather Updates/रायपुर। छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर सहित प्रदेश के कई हिस्सों में शुक्रवार को मौसम ने अचानक करवट ली। सुबह जहां तेज गर्मी का असर रहा, वहीं दोपहर करीब 3:30 बजे तेज हवा के साथ बारिश हुई। कई इलाकों में ओले भी गिरे, जिससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आज भी बारिश की संभावना जताई है।

वहीं मौसम विभाग के अनुसार, उत्तरी और मध्य भारत में बने सिस्टम के प्रभाव से प्रदेश में नमी बढ़ी है। गर्मी के बीच अचानक नमी आने से स्थानीय स्तर पर बादल बन रहे हैं, जिससे कहीं-कहीं बारिश और ओलावृष्टि हो रही है। शुक्रवार को रायपुर में दोपहर बाद बारिश हुई। वहीं अंबिकापुर में करीब 6 मिमी वर्षा हुई। इसके अलावा जगदलपुर, पेंड्रारोड और रायपुर के माना एयरपोर्ट क्षेत्र में भी हल्की बारिश दर्ज की गई।

रायपुर में तापमान सामान्य से अधिक

दरअसल, रायपुर में शुक्रवार को अधिकतम तापमान 38.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया, जो सामान्य से 1.3 डिग्री अधिक है। वहीं बिलासपुर में तापमान 38.5 डिग्री रहा, जो सामान्य से 0.2 डिग्री ज्यादा है। प्रदेश के अन्य हिस्सों में भी तापमान 36 से 40 डिग्री के बीच दर्ज किया गया।

बस्तर और सरगुजा संभाग में हो सकती है बारिश

फिलहाल, मौसम वैज्ञानिकों के मुताबिक शनिवार को रायपुर में हल्के बादल छाए रहेंगे। अधिकतम तापमान 39 डिग्री और न्यूनतम 25 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर तेज बारिश की भी संभावना जताई गई है। खासकर बस्तर और सरगुजा संभाग में तेज हवा चलने के साथ बारिश हो सकती है।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment