🏏
PBKS vs GT Live Score, IPL 2026: श्रेयस अय्यर की कप्तानी में पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था, जबकि गुजरात टाइटंस को प्लेऑफ में हार का सामना करना पड़ा था. इस सीजन में दोनों ही अपने प्रदर्शन को पहले से बेहतर करना चाहेंगे.
Punjab Kings vs Gujarat Titans Live: कूपर कॉनली का डेब्यू
पंजाब किंग्स ने कूपर कॉनली को डेब्यू का मौका दिया. इस खिलाड़ी को 3 करोड़ रुपये में खरीदा गया था. ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर हैं, बेहतरीन फील्डिंग के लिए जाने जाते हैं.
31 Mar 2026 07:02 PM (IST)
PBKS vs GT Live: पंजाब ने जीता टॉस
पंजाब ने टॉस जीतकर गुजरात को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया. न्यू चंडीगढ़ की पिच पर ड्यू पड़ेगी जिसका फायदा चेज़ करते हुए मिल सकता है. यही वजह है कि ये फैसला लिया गया।
कुछ ही देर में टॉस
पंजाब के कप्तान श्रेयस अय्यर और गुजरात के कप्तान शुभमन गिल टॉस के लिए उतरने वाले हैं. टॉस जीतकर मुमकिन है पहले फील्डिंग का फैसला लिया जाएगा. क्योंकि पिछले तीन मैचों में चेज़ करने वाली टीम ही जीती है.
पिछले सीजन की कहानी
पिछले सीजन में पंजाब किंग्स ने पॉइंट्स टेबल में पहला स्थान हासिल किया था. टीम ने 14 में से 9 मैच जीतते हुए 19 पॉइंट्स हासिल किए थे. फिर टीम फाइनल तक पहुंची थी. वहीं गुजरात ने भी इतने ही मैच जीतकर 18 पॉइंट्स के साथ तीसरा स्थान हासिल किया था. हालांकि, टीम एलिमिनेटर में ही बाहर हो गई थी.
पंजाब-गुजरात का रिकॉर्ड
पंजाब किंग्स और गुजरात टाइटंस की टक्कर का रिकॉर्ड एकदम बराबरी पर खड़ा है. दोनों टीमों के बीच कुल 6 मैच खेले जा चुके हैं और इसमें दोनों ने ही 3-3 मैच जीते हैं. हालांकि, पिछले 3 में से लगातार 2 मैच पंजाब किंग्स ने जीते हैं.
दरअसल, आईपीएल 2026 के चौथे मैच में आज में दो ऐसी टीमें आमने-सामने हैं, जिनके कप्तानों को टीम इंडिया में जगह तक नहीं मिली है. पंजाब के मुल्लांपुर में श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली मेजबान पंजाब किंग्स का सामना शुभमन गिल की गुजरात टाइटंस से होने जा रहा है. दोनों टीमों का इस सीजन में ये पहला मैच है. पंजाब किंग्स ने पिछले सीजन में फाइनल तक का सफर तय किया था जहां उसे रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से हार का सामना करना पड़ा था. वहीं गुजरात टाइटंस प्लेऑफ में मुंबई से हारकर बाहर हो गई थी.
फिलहाल, पिछले सीजन में पंजाब और गुजरात के बीच सिर्फ एक ही मैच खेला गया था और वो बेहद हाई स्कोरिंग मुकाबला था. अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में खेले गए उस मैच में पंजाब ने 243 रन बनाए थे, जिसमें कप्तान अय्यर ने नाबाद 97 रन ठोके थे. वहीं तमाम कोशिश के बावजूद गुजरात 232 रन तक ही पहुंच सकी थी और 11 रन से हार गई थी. ऐसे में गिल अपने घर में मिली उस हार का बदला पंजाब को उसके घर में हराकर लेना चाहेंगे.


















