नगर पंचायत में कर्मचारियों के बीच विवाद..ट्रैक्टर चालक ने सफाईकर्मियों पर टंगिया से किया वार, दोनों गंभीर रूप से घायल..पढ़ें पूरी ख़बर

🇮🇳

Chhattisgarh Crime News/बालोद. बालोद जिले के डौंडी नगर पंचायत में कर्मचारियों के बीच विवाद का मामला सामने आया है. ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी ने दो सफाई कर्मचारियों पर कथित तौर पर टंगिया से हमला कर दिया. हमले में दोनों बुरी तरह से घायल हो गए हैं. घटना डौंडी थाना क्षेत्र के बाजार चौक की है.


जानकारी के मुताबिक, शनिवार को सुबह-सुबह सफाई के दौरान कर्मचारियों के बीच किसी बात को लेकर विवाद शुरू हो गया. बात इतनी बढ़ गई कि आरोपी गिरवर ने दोनों सफाईकर्मियों पर टंगिया से हमला कर दिया. रम्हू भुआर्य (50 साल) और प्रेमलाल भुआर्य (45 साल) गंभीर रूप से घायल हो गए. घायलों को डौंडी सीएचसी में भर्ती कराया गया, जहां उनका इलाज जारी है. फिलहाल विवाद की वास्तविक वजह स्पष्ट नहीं हो पाई है.


फिलहाल, सूचना मिलते ही डौंडी पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने आरोपी ट्रैक्टर चालक गिरवर देवहारी को हिरासत में लेकर थाना में बैठा दिया है. मामले के संबंध में पूछताछ की जा रही है. घटना के अन्य पहलुओं की जांच की जा रही है.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment