‘बंटवारा 1947’ के डायरेक्टर संग नई फिल्म की तैयारी में Sunny Deol, 30 साल पुरानी पिक्चर का बनेगा सीक्वल

🇮🇳

Sunny Deol Movie: सनी देओल को लेकर खबर है कि वो ‘बंटवारा 1947’ के डायरेक्टर राजकुमार संतोषी के साथ एक और फिल्म के लिए कोलैबोरेट कर रहे हैं. ये एक सीक्वल फिल्म है.

Sunny Deol Movie: बॉलीवुड स्टार सनी देओल और डायरेक्टर राजकुमार संतोषी ने ‘घायल’, ‘दामिनी’ और ‘घातक’ जैसी फिल्मों पर साथ काम किया है. ‘घातक’ के बाद दोनों ने 30 साल तक साथ काम नहीं किया था. अब दोनों ‘बंटवारा 1947’ लेकर आए हैं, जिसे बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास सफलता हासिल नहीं हुई. अब खबर है कि सनी और राजकुमार संतोषी की जोड़ी एक और फिल्म के लिए साथ आ रही है. दोनों एक एक्शन फिल्म बनाने जा रहे हैं, जिसकी शूटिंग साल 2027 में शुरू होगी.

इस प्रोजेक्ट को लेकर बॉलीवुड हंगामा की एक रिपोर्ट में बताया गया कि पिक्चर को लेकर अभी ज्यादा जानकारी तो नहीं मिली है, लेकिन सूत्र का ऐसा कहना है कि ये साल 1996 की फिल्म ‘घातक’ का सीक्वल है. अब इसका नाम ‘घातक 2’ ही रखा जाएगा या कुछ और टाइटल होगा, ये अभी क्लियर नहीं हुआ है. ये भी बताया गया कि अगले तीन महीने में फिल्म की ऑफिशियल अनाउंसमेंट होने की उम्मीद है.

सनी देओल-राजकुमार संतोषी की 5वीं फिल्म

सनी देओल के शेड्यूल को देखते हुए अगले साल के मध्य में मेकर्स का प्लान फिल्म का प्लान शूटिंग शुरू करने का है. ये सनी और राजकुमार संतोषी की एक साथ 5वीं फिल्म होगी. देखना होगा कि इस पिक्चर को लेकर ज्यादा जानकारी कब तक सामने आती है.

बंटवारा 1947’ ने कितनी कमाई की?

बहरहाल, अगर बात दोनों की लेटेस्ट फिल्म ‘बंटवारा 1947’ की करें तो इस पिक्चर से मेकर्स को काफी उम्मीदें थीं, लेकिन उम्मीदों पर खरी नहीं उतर पाई. 14 अगस्त को ये फिल्म बड़े पर्दे पर रिलीज हुई. 7 दिनों में इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 33.60 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है. सनी के साथ इसमें प्रीति जिंटा, करण देओल, शबाना आजमी, अली फजल जैसे स्टार्स भी दिखे हैं.

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment