🇮🇳
Chhattisgarh News/सरगुजा। पिछले दो दिनों से लगातार हो रही झमाझम बारिश के बीच सरगुजा जिले के नदी-नाले उफान पर हैं। इसी बीच लखनपुर क्षेत्र से दिल दहला देने वाली तस्वीर सामने आई है, जहां पुल के अभाव में स्कूली बच्चे और ग्रामीण जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करने के लिए मजबूर हैं।
दरअसल, यह मामला लखनपुर क्षेत्र के तुनगुरी अहीरपारा का है। यहां पुल नहीं होने के कारण बारिश के दिनों में स्कूली बच्चों और ग्रामीणों को उफनते नाले को पार करना पड़ता है। लगातार बारिश के चलते नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे हादसे का खतरा भी बढ़ गया है।
फिलहाल, सामने आए वीडियो में स्कूली बच्चे अपनी जान जोखिम में डालकर उफनते नाले को पार करते नजर आ रहे हैं। ग्रामीणों के मुताबिक, बारिश के दौरान नाले का बहाव काफी तेज हो जाता है, बावजूद इसके बच्चों को स्कूल जाने के लिए इसी रास्ते से गुजरना पड़ता है। ऐसी विपरीत परिस्थितियों में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है।
देखें वीडियो-


















