🇮🇳
Chhattisgarh News/रायपुर। भाजपा प्रदेश मुख्यालय कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में आज सहयोग केंद्र का आयोजन किया जाएगा।
बता दें कि, इस दौरान प्रदेश के कैबिनेट मंत्री लखनलाल देवांगन सहयोग केंद्र में उपस्थित रहेंगे और जनता एवं पार्टी कार्यकर्ताओं की समस्याएं सुनेंगे।
वहीं, सहयोग केंद्र में दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक आम लोगों और कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर उनकी समस्याओं और शिकायतों को सुना जाएगा।
दरअसल, मंत्री देवांगन संबंधित मामलों की जानकारी लेकर उनके निराकरण के लिए आवश्यक कार्रवाई करेंगे।


















