👇
Chhattisgarh News/रायपुर. प्रदेश के वाणिज्य उद्योग श्रम एवं आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन मंगलवार दोपहर 12ः30 बजे कोरबा जिले के पाली विकासखण्ड के अंतर्ग्रत ग्राम डोंगानाला में आयोजित सुशासन तिहार के जनसमस्या निवारण शिविर में शामिल होंगे.
बता दें कि, वहां विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन एवं शिलान्यास करेंगे. वे बुधवार को दोपहर 1 बजे खैरागढ़-छुईखदान-गण्डई जिले के विकासखण्ड छुईखदान अंतर्गत ग्राम गोपालपुर में सुशासन तिहार (जनसमस्या निवारण शिविर) में शामिल होंगे.
तत्पश्चात वे शाम 5 बजे नवा रायपुर स्थित शासकीय निवास लौट आएंगे.

इन जगहों पर आज लगेगा सुशासन तिहार
फिलहाल, छत्तीसगढ़ में आज बालोद, दुर्ग, गरियाबंद, जांजगीर-चांपा, कबीरधाम, कोंडागांव, रायगढ़, राजनांदगांव, सूरजपुर, बलरामपुर-रामानुजगंज, बिलासपुर, कोरबा और सुकमा में आज सुशासन तिहार मनाया जाएगा. इन 13 जिलों के 49 स्थानों पर जनसमस्या निवारण शिविर लगेगा.


















