👇
Aaj Ka Good Luck (18th June 2026): वैदिक ज्योतिष के अनुसार 18 जून 2026 का दिन कई राशियों के लिए नए अवसर, धन लाभ और सफलता के संकेत लेकर आया है। ग्रहों की स्थिति के आधार पर जानिए आपकी राशि का आज का गुडलक क्या है और भाग्य को मजबूत करने के लिए कौन-सा उपाय करना चाहिए।
मेष: किसी अनजान की सोच का आप पर गहरा प्रभाव पड़ेगा। जो आपके जीवन को सकारात्मक ऊर्जा से भर देगा।
उपाय: पीपल के वृक्ष को जल चढ़ाएं।
वृष: वाणी पर संयम रखें, मित्रों एवं ससुराल पक्ष से रिश्ते मधुर होंगे। धन का भरपूर सुख मिलेगा। पिता की सेहत का ध्यान रखें।
उपाय: सतनाजा अथवा पंचमेवा पक्षियों को खिलाएं।
मिथुन: आज परिश्रम अधिक करना पड़ेगा। व्यय अधिक होगा परन्तु कार्यक्षेत्र में आपका कद बढ़ सकता है।
उपाय: जरूरतमंद मरीजों को दवा एवं फल आदि बांटें।
कर्क: हानि, क्लेश, रोग और संताप से राहत मिलेगी। धन-लाभ और मान-सम्मान में वृद्धि होगी।
उपाय : पार्क या मंदिर परिसर में श्वेतार्क का पौधा लगाएं।
सिंह : प्रसन्नतादायक समाचार मिलेगा। जॉब में प्रमोशन और व्यापार में वृद्धि होगी। जिद्दी लोग धोखे से स्वार्थ सिद्धि करेंगे, सावधान रहें।
उपाय : बुजुर्ग को फल-वस्त्र मिठाई भेंट कर आशीर्वाद लें।
कन्या : सरकारी कामों में विजय प्राप्त होगी। माता की सेहत में चल रही गिरावट ठीक होगी। व्यवसाय, कार्यक्षेत्र और राजनीति में आपकी तरक्की होगी।
उपाय : 9 बंदरों को गुड़-चने अथवा केले खिलाएं।
तुला : क्लेश, उद्योग और धंधे में चल रही कमजोरी समाप्त होगी। प्रियजनों का विछोह खत्म होगा।
उपाय : पिता तुल्य व्यक्ति की तन-मन-धन से सेवा करें।
वृश्चिक : जीवन में चल रहा भय, मानसिक चिंता, स्वजनों से नाराजगी खत्म होगी। अपनी गुप्त बातें किसी से भी साझा न करें।
उपाय : भगवान शिव की उपासना एवं वृद्ध, ब्राह्मण आदि की सेवा करें।
धनु : साथी आपके प्रेम में पागल रहेगा। नया रिश्ता भी बन सकता है। क्लेश और मानसिक संताप से राहत मिलेगी। पेट में चल रही पीड़ा ठीक होगी।
उपाय : बैल को गेहूं खिलाएं।
मकर : कार्यों में सफलता, रोग-मुक्ति, शत्रु पर विजय साहस की वृद्धि, कार्य क्षेत्र एवं राजनीति में शुभ समाचार मिलने के प्रबल योग हैं।
उपाय : वृद्धाश्रम एवं अनाथालय में चार रविवार खीर-पूरी, मालपुए, शाही पनीर का भंडारा लगाएं।
कुंभ : उच्च शिक्षा और प्रतियोगी परीक्षा में सफलता हासिल होगी। मन में चल रहा संताप शांत होगा। संतान की चिंता खत्म होगी।
उपाय : रविवार-सोमवार को मालपुए-खीर का भोग पितरों के नाम से लगाएं।
मीन : अचल सम्पत्ति की चिंता से मुक्ति मिलेगी। भूमि और धन का लाभ मिलेगा। घर पर मंगल कार्य हो सकता है।
उपाय : शनि मंदिर में सरसों तेल, इमरती और कच्चा दूध चढ़ाएं।


















