इलाके में फैली सनसनी.! पति-पत्नी ने की आत्महत्या..जंगल में पेड़ों पर लटके मिले शव

👇

Chhattisgarh News/गरियाबंद। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जहां आपसी विवाद के बाद पति-पत्नी ने आत्महत्या कर ली। दोनों के शव जंगल में अलग-अलग पेड़ों पर लटके हुए पाए गए हैं। इस घटना से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। यह मामला पायलीखंड थाना क्षेत्र का है।




जानकारी के अनुसार, पायलीखंड निवासी जयराम नागेश (65 वर्ष) और उनकी पत्नी वेदमती (45 वर्ष) की लाश दो दिन बाद घर से लगभग 200 मीटर दूर जंगल में फंदे से लटका हुआ मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है।

दरअसल, थाना प्रभारी यदुराज ठाकुर ने बताया कि दोनों के बीच अक्सर विवाद होता रहता था। रविवार दोपहर भी पति-पत्नी के बीच लड़ाई हुई। मृतक दंपति के दो बेटे हैं, जो शादीशुदा हैं। परिजनों ने आपसी विवाद की पुष्टि पुलिस के समक्ष की है। प्राथमिक जांच में पता चला कि विवाद के बाद पति घर से निकल गया, घंटे बाद भी जब वह वापस नहीं लौटा तो पत्नी भी उसके पीछे चली गई। लेकिन दोनों वापस नहीं लौटे। अनुमान लगाया जा रहा है कि पति की मौत के बाद पत्नी ने भी अपनी साड़ी का फंदा बनाकर आत्महत्या कर ली होगी।


दो दिन बाद जंगल में दंपति का लटका मिला शव

फिलहाल, इस दंपति के लिए विवाद और घर छोड़ना आम बात हो गया था, इसलिए परिजन भी उनकी अनुपस्थिति को पहले हल्के में लेते रहे। घर छोड़ने के 24 घंटे बाद भी जब माता-पिता नहीं लौटे, तो परिजनों ने ग्रामीणों के साथ मिलकर उनकी तलाश शुरू की। घटना से अनजान परिजन पहले आसपास के गांवों और रिश्तेदारों के घरों में तलाश करते रहे। अनहोनी की आशंका बढ़ने पर जंगल में भी खोजबीन शुरू की गई। इस दौरान वारदात के दो दिन बाद मंगलवार देर शाम दोनों के शव लगभग 20 से 30 मीटर की दूरी पर अलग-अलग पेड़ों पर लटके हुए पाए गए।

Please Share With Your Friends Also

‘जन-जन तक संदेश’ ( Jan Jan Tak Sandesh) यह छत्तीसगढ़ का एक तेजी से बढ़ता हुआ हिंदी न्यूज़ पोर्टल है। हमारा उद्देश्य सिर्फ खबरें पहुँचाना नहीं, बल्कि समाज की आवाज़ बनना है।

Leave a Comment