👇
Chandipura Virus Symptoms: अगर आपके बच्चों में 5 खतरनाक लक्षण नजर आते हैं, तो उनको चांदीपुरा वायरस का खतरा हो जाता है. गलती से भी न करें नजरअंदाज.
Chandipura Virus Symptoms: बरसात के मौसम में कई तरह के वायरल संक्रमण का खतरा तेजी से फैलता है और सरकार इसको रोकने के लिए कई तरह-तरह के कदम को उठाता है. इन्हीं में से एक चांदीपुरा वायरस (Chandipura Virus) जो इस समय राजस्थान में मंडरा रहा है. ये वायरल काफी ज्यादा खतरनाक है. बच्चों में इस वायरस का खतरा काफी ज्यादा देखने के लिए मिला है. आपको बता दें ये छोटे बच्चों के लिए गंभीर साबित हो सकता है. संक्रमण होने पर तेजी से असर दिखा सकता है इसलिए आपको बच्चों में किसी भी तरह के लक्षण को नजरअंदाज नहीं करना चाहिए, वरना दिक्कतें और भी ज्यादा बढ़ सकती हैं. माता-पिता के लिए इसके शुरुआती लक्षणों की पहचान करना भी बेहद ही जरूरी है और बचाव के तरीके भी जान लेना चाहिए. आइए आपको बताते हैं.
क्या है चांदीपुरा वायरस?
अब आपको इस वायरस के बारे में बताते हैं कि वायरस एक वायरल संक्रमण है, जो मुख्य रूप से सैंडफ्लाई जैसे छोटे कीटों के जरिए फैलता है. यह संक्रमण बच्चों में ज्यादा देखने के लिए मिलता है, इसके लक्षण भी तेजी से देखने के लिए मिल जाते हैं. कुछ मामलों में यह दिमाग पर भी गहरा असर डालता है. डॉक्टर शुरुआती लक्षण दिखने पर तुरंत जांच और इलाज की भी सलाह देते हैं.
चांदीपुरा वायरस से बच्चों में दिखें ये 5 खतरनाक लक्षण
1. तेज बुखार
अगर बच्चों को काफी ज्यादा तेज बुखार है, तो इसको सिंपल दवा के जरिए आपको नहीं बचाना चाहिए. इसकी तुरंत जांच की जरूरत है. ये चांदीपुरा वायरस का खतरा भी हो सकता है.
2. बार-बार उल्टी आना
अगर आपको बुखार तो हो ही रहा है, लेकिन इसके साथ-साथ बार-बार उल्टी आने जैसी दिक्कत भी हो रही है, तो आपको इस संक्रमण को नजरअंदाज नहीं करना है.
3. चिड़चिड़ापन
अगर आपके बच्चें में काफी ज्यादा चिड़चिड़ापन हो रहा है तो आपको इसको भी बिल्कुल नजरअंदाज नहीं करना चाहिए. बच्चा सामान्य व्यवहार न करे, बार-बार रोए, घबराए तो आपको डॉक्टर के पास चले जाना चाहिए.
4. दौरे
दौरे पड़ना भी इसका लक्षण हो सकते हैं. अगर बच्चे के शरीर में झटके आने लगें या दौरे पड़ें, तो यह गंभीर समस्या की ओर इशारा करते हैं.
5. सुस्ती या बेहोशी
अगर आपके बच्चों को सुस्ती या बेहोशी जैसी समस्या हो रही है,तो इसको आपको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए.
बचाव के आसान तरीके
▪️मच्छरदानी और कीटरोधी उपाय अपनाएं
▪️खुद दवा देने से बचें
▪️तेज बुखार को नजरअंदाज न करें
▪️घर और आसपास सफाई रखें
▪️पूरी बांह के कपड़े पहनाएं
डिस्क्लेमर:
यह खबर आपको केवल जागरूक करने के मकसद से लिखी गई है. janjantaksandesh.com इसकी पुष्टि नहीं करता है. हमने इसको लिखने में सामान्य जानकारियों की मदद ली है. अगर आपको कोई बीमारी है या सेहत से जुड़ी कोई समस्या है, तो कुछ भी अपनाने से पहले अपने डॉक्टर से जरूर सलाह लें. हर इंसान की सेहत अलग होती है, इसलिए असर भी अलग हो सकता है.


















