🏏
RR vs RCB: राजस्थान रॉयल्स ने आरसीबी के खिलाफ आईपीएल 2026 के मुकाबले को 6 विकेट से अपने नाम करने के साथ इस सीजन में अपनी लगातार चौथी जीत हासिल की है। राजस्थान के लिए इस मैच में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने जीत में अहम भूमिका अदा की।
RR vs RCB: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में राजस्थान रॉयल्स की टीम अपना चौथा मुकाबला रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मैच गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेला। इस मैच को राजस्थान की टीम 6 विकेट से एकतरफा अपने नाम करने में कामयाब रही जिसमें उनकी इस सीजन में ये लगातार चौथी जीत है। राजस्थान रॉयल्स टीम के कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद इस मैच में पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया था। आरसीबी की टीम ने इस मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया है। रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने एक समय 125 के स्कोर तक अपने 7 विकेट गंवा दिए थे। इसके बाद उनके कप्तान रजत पाटीदार ने 63 रनों की तो वहीं इम्पैक्ट प्लेयर के रूप में शामिल किए गए वेंकटेश अय्यर ने नाबाद 29 रनों की पारी खेलने के साथ टीम के स्कोर को 20 ओवर्स में 201 तक पहुंचाने में अहम भूमिका अदा की। राजस्थान रॉयल्स की तरफ से गेंदबाजी में जोफ्रा आर्चर, रवि बिश्नोई और ब्रजेश शर्मा ने 2-2 विकेट हासिल किए। इसके अलावा संदीप शर्मा और रवींद्र जडेजा 1-1 विकेट लेने में कामयाब रहे।
राजस्थान रॉयल्स जब इस मुकाबले में टारगेट का पीछा करने उतरी तो उन्होंने 21 के स्कोर पर अपना पहला विकेट यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवा दिया था, इसके बाद वैभव सूर्यवंशी ने ध्रुव जुरेल के साथ मिलकर पहले 6 ओवर्स में धुआंधार बल्लेबाजी करने के साथ मुकाबले को पूरी तरह से एकतरफा कर दिया। वैभव ने इस मैच में सिर्फ 26 गेंदों में 78 रनों की पारी खेली। वहीं उनके पवेलियन लौटने के बाद ध्रुव जुरेल ने एक छोर से पारी को संभाले रखा और राजस्थान रॉयल्स को इस मैच में 18 ओवर्स में 6 विकेट से जीत दिलाकर वापस लौटे। ध्रुव जुरेल के बल्ले से इस मैच में 43 गेंदों में 81 रनों की नाबाद पारी देखने को मिली, जिसमें उन्होंने 8 चौके और तीन छक्के लगाए। इसके अलावा रवींद्र जडेजा के बल्ले से भी 25 गेंदों में 24 रनों की पारी देखने को मिली।
Live updates :RR vs RCB IPL 16th Match
Auto Refresh
Refresh
राजस्थान रॉयल्स ने 6 विकेट से मुकाबला किया अपने नाम
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 202 रनों के टारगेट का पीछा 18 ओवर्स में चार विकेट के नुकसान पर करते हुए इस सीजन में लगातार अपनी चौथी जीत को हासिल किया है। इस मैच में राजस्थान रॉयल्स के लिए जीत में वैभव सूर्यवंशी और ध्रुव जुरेल ने अहम भूमिका निभाई।
11:58 PM (IST)
Apr 10, 2026
जुरेल और जडेजा RR को ले जा रहे हैं जीत की तरफ
17 ओवर के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्कोर 4 विकेट के नुकसान पर 191 रन है। जडेजा और जुरेल इस वक्त टीम के लिए अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। यहां से टीम को जीत के लिए 18 बॉल पर 11 रन की जरूरत है।
11:45 PM (IST)
Apr 10, 2026
15 ओवर के बाद RR का स्कोर
15 ओवर का खेल खत्म होने तक राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 4 विकेट के नुकसान पर 177 रन बना लिए हैं। जुरेल 61 और जडेजा 19 रन बनाकर बल्लेबाजी कर रहे हैं। टीम को यहां से अब जीत के लिए 25 रनों की जरूरत है।
11:34 PM (IST)
Apr 10, 2026
राजस्थान ने 13 ओवर्स में बनाए 154 रन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 13 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद चार विकेट के नुकसान पर 154 रन बना लिए हैं, जिसमें ध्रुव जुरेल 45 और रवींद्र जडेजा 15 रन बनाकर खेल रहे हैं। अब राजस्थान को जीत हासिल करने के लिए बची 42 गेंदों में 48 रन और बनाने हैं।
11:17 PM (IST)
Apr 10, 2026
शिमरन हेटमायर बिना खाता खोले लौटे पवेलियन
राजस्थान रॉयल्स की टीम ने आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 9वें ओवर की दूसरी गेंद पर 129 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट शिमरन हेटमायर के रूप में गंवा दिया है जो बिना खाता खोले क्रुणाल पांड्या का शिकार बने।
11:16 PM (IST)
Apr 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी 78 रन बनाकर हुए आउट
आरसीबी के खिलाफ मैच में राजस्थान रॉयल्स की टीम को 202 रनों के टारगेट का पीछा करते हुए 129 के स्कोर पर दूसरा झटका वैभव सूर्यवंशी के रूप में लगा है, जो 26 गेंदों में 8 चौके और 7 छक्कों की मदद से 78 रनों की बेहतरीन पारी खेलने के बाद पवेलियन लौटे।
10:58 PM (IST)
Apr 10, 2026
राजस्थान रॉयल्स ने 5 ओवर्स में बनाए 73 रन
आरसीबी के खिलाफ मैच में 202 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी राजस्थान रॉयल्स की टीम ने 5 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद एक विकेट के नुकसान पर 73 रन बना लिए थे। वैभव सूर्यवंशी 18 गेंदों में 57 और ध्रुव जुरेल 4 गेंदों में तीन रन बनाकर खेल रहे हैं।
10:42 PM (IST)
Apr 10, 2026
यशस्वी जायसवाल हुए आउट
यशस्वी जायसवाल के रूप में राजस्थान रॉयल्स को पहला झटका लगा है। वह 8 बॉल में दो छक्के की मदद से 13 रन बनाकर आउट हुए। दो ओवर के बाद RCB का स्कोर एक विकेट के नुकसान पर 21 रन है।
10:34 PM (IST)
Apr 10, 2026
सूर्यवंशी और जायसवाल कर रहे हैं ओपनिंग
वैभव सूर्यवंशी और यशस्वी जायसवाल राजस्थान के लिए इस मैच में ओपनिंग करने के लिए आए हैं। वहीं RCB की तरफ से पहला ओवर भुवनेश्वर कुमार डाल रहे हैं। पारी के पहले ओवर में कुल 9 रन आए।
10:25 PM (IST)
Apr 10, 2026
आरसीबी ने 20 ओवर्स में बनाए 201 रन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 20 ओवर्स में 8 विकेट के नुकसान पर 201 रनों का स्कोर बनाया है। आरसीबी की तरफ से उनके कप्तान रजत पाटीदार ने 63 रनों की अहम पारी खेली, इसके अलावा वेंकटेश अय्यर के बल्ले से नाबाद 29 जबकि विराट कोहली ने 32 रनों की पारी खेली।
10:07 PM (IST)
Apr 10, 2026
रजत पाटीदार 63 रन बनाकर हुए आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 18वें ओवर की पहली गेंद पर अपना 8वां विकेट कप्तान रजत पाटीदार के रूप में 166 के स्कोर पर गंवा दिया है। रजत पाटीदार के बल्ले से इस मैच में 40 गेंदों में 63 रनों की पारी देखने को मिली।
9:59 PM (IST)
Apr 10, 2026
आरसीबी ने 16 ओवर्स में बनाए 150 रन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 16 ओवर्स का खेल खत्म होने के बाद 7 विकेट के नुकसान पर 150 रन बना लिए हैं। रजत पाटीदार 36 गेंदों में 50 रन बनाकर खेल रहे हैं तो वहीं वेंकटेश अय्यर 2 रन बना चुके हैं।
9:49 PM (IST)
Apr 10, 2026
रोमारियो शेफर्ड लौटे पवेलियन
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ गुवाहाटी के स्टेडियम में खेले जा रहे मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए 14वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना 7वां विकेट 125 के स्कोर पर रोमारियो शेफर्ड के रूप में गंवा दिया है, जिनको 22 के निजी स्कोर पर रवींद्र जडेजा ने पवेलियन भेजा।
9:40 PM (IST)
Apr 10, 2026
टिम डेविड 13 रन बनाकर हुए आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करने उतरी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 11वें ओवर की आखिरी गेंद पर अपना छठा विकेट टिम डेविड के रूप में 94 के स्कोर पर गंवा दिया है। टिम डेविड इस मैच में 9 गेंदें खेलने के बाद 13 रन बनाकर ब्रजेश शर्मा का शिकार बने।
9:25 PM (IST)
Apr 10, 2026
जितेश शर्मा 5 रन बनाकर हुए आउट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम ने आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए 9वें ओवर की चौथी गेंद पर 76 के स्कोर पर अपना पांचवां विकेट जितेश शर्मा के रूप में गंवा दिया है, जो 5 के निजी स्कोर पर ब्रजेश शर्मा का शिकार बने।
9:15 PM (IST)
Apr 10, 2026
क्रुणाल पांड्या लौटे पवेलियन
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 7वें ओवर की दूसरी गेंद पर अपना चौथा विकेट 62 के स्कोर पर क्रुणाल पांड्या के रूप में गंवा दिया है जो रवि बिश्नोई की गेंद पर बड़ा शॉट खेलने के प्रयास में एक रन बनाकर पवेलियन लौट गए।
9:09 PM (IST)
Apr 10, 2026
विराट कोहली लौटे पवेलियन
विराट कोहली के रूप में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को तीसरा झटका लगा है। वह इस मैच में 16 बॉल में 32 रन बनाकर आउट हुए। उन्हें रवि बिश्नोई ने गूगली पर बोल्ड किया।
8:59 PM (IST)
Apr 10, 2026
देवदत्त पडिक्कल 14 रन बनाकर हुए आउट
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में टॉस हारने के बाद पहले बल्लेबाजी करने उतरी आरसीबी की टीम ने तीसरे ओवर की आखिरी गेंद पर 45 के स्कोर पर अपना तीसरा विकेट देवदत्त पडिक्कल के रूप में गंवा दिया है जो 14 रन बनाकर जोफ्रा आर्चर का शिकार बने।
8:42 PM (IST)
Apr 10, 2026
फिल साल्ट लौटे पवेलियन
जोफ्रा आर्चर ने पारी की पहली ही गेंद पर बेंगलुरु को पहला झटका दिया है। आर्चर ने साल्ट को गोल्डन डक पर पवेलियन भेज दिया है। उनके आउट होने के बाद देवदत्त पडिकक्ल बल्लेबाजी के लिए आए हैं। आर्चर के पहले ओवर में एक विकेट सहित 13 रन आए।
8:39 PM (IST)
Apr 10, 2026
विराट और साल्ट कर रहे हैं RCB के लिए ओपनिंग
इस मैच में फिर से RCB के लिए विराट कोहली और फिल साल्ट ओपनिंग कर रहे हैं। वहीं राजस्थान रॉयल्स की तरफ से पहला ओवर जोफ्रा आर्चर डाल रहे हैं।
8:30 PM (IST)
Apr 10, 2026
बारिश रुकी, रात 8:40 पर शुरू होगा मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में गुवाहाटी के मैदान पर खेले जाने वाले मैच में टॉस के बाद बारिश शुरू होने की वजह से कवर्स फिर से मैदान पर आ गए थे। अब बारिश रुकने के साथ मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:40 पर होगी, जिसमें आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
8:30 PM (IST)
Apr 10, 2026
बारिश रुकी, रात 8:40 पर शुरू होगा मुकाबला
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में गुवाहाटी के मैदान पर खेले जाने वाले मैच में टॉस के बाद बारिश शुरू होने की वजह से कवर्स फिर से मैदान पर आ गए थे। अब बारिश रुकने के साथ मुकाबले की शुरुआत भारतीय समयानुसार रात 8:40 पर होगी, जिसमें आरसीबी पहले बल्लेबाजी करने उतरेगी।
8:23 PM (IST)
Apr 10, 2026
RR vs RCB: दोनों टीमों के इम्पैक्ट प्लेयर्स की लिस्ट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु: सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिख सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर
राजस्थान रॉयल्स: वैभव सूर्यवंशी, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, रवि सिंह, शुभम दुबे, तुषार देशपांडे
8:16 PM (IST)
Apr 10, 2026
मैदान को फिर से कवर्स से ढका गया
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश के चलते रात 8 बजे टॉस हुआ, जिसमें उसी के साथ फिर से बारिश शुरू होने की वजह से मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।
8:10 PM (IST)
Apr 10, 2026
राजस्थान रॉयल्स की इस मैच में प्लेइंग 11
आरसीबी के खिलाफ मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने अपनी प्लेइंग 11 में इन प्लेयर्स को जगह दी है – यशस्वी जायसवाल, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, ब्रजेश शर्मा।
8:08 PM (IST)
Apr 10, 2026
आरसीबी की प्लेइंग 11
राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मुकाबले में आरसीबी ने अपनी प्लेइंग 11 में इन प्लेयर्स को दी जगह – विराट कोहली, फिल साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जोश हेजलवुड।
8:06 PM (IST)
Apr 10, 2026
राजस्थान रॉयल्स ने जीता टॉस
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2026 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के खिलाफ मुकाबले में उनके कप्तान रियान पराग ने टॉस जीतने के बाद पहले गेंदबाजी करने का फैसला लिया है। वहीं टॉस होने के साथ एक बार फिर से तेज बारिश शुरू हो गई थी।
7:49 PM (IST)
Apr 10, 2026
गुवाहाटी में पिछले मैच में भी हुई थी बारिश
गुवाहाटी के इस स्टेडियम में पिछला मैच राजस्थान रॉयल्स और मुंबई इंडियंस के बीच खेला गया था। बारिश की वजह से ये मुकाबला 11-11 ओवर का हुआ था, जहां राजस्थान ने DLS नियम के तहत मुंबई इंडियंस को 27 रनों से हराया था।
7:40 PM (IST)
Apr 10, 2026
रात 8 बजे होगा टॉस, ओवर्स में कोई कटौती नहीं
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच होने वाले मुकाबले में बारिश रुकने के बाद अब टॉस भारतीय समयानुसार रात 8 बजे होगा तो वहीं मुकाबले की शुरुआत 8:15 बजे होगी। वहीं ओवर्स में किसी तरह की कोई कटौती नहीं की गई है।
7:31 PM (IST)
Apr 10, 2026
गुवाहाटी में अगले तीन घंटों में ऐसा रहेगा मौसम का हाल
गुवाहाटी में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में मुकाबले में बारिश के चलते अब तक टॉस नहीं हो सका है। वहीं यहां पर अगले तीन घंटों के मौसम को लेकर बात की जाए तो एक्यूवेदर की रिपोर्ट के अनुसार रात 8 बजे जहां 47 फीसदी बारिश होने की संभावना है तो वहीं रात 9 बजे ये 40 फीसदी पर पहुंच जाएगी, जबकि रात 10 बजे बारिश होने की संभावना सिर्फ 34 फीसदी रह जाएगी।
7:28 PM (IST)
Apr 10, 2026
बारिश रुकी, मैदान से हटाए जा रहे कवर्स
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के बीच में गुवाहाटी के मैदान पर खेले जाने वाले मुकाबले में बारिश के चलते अब तक टॉस नहीं हो सका है, जिसमें अब बारिश रुकने के बाद मैदान से कवर्स को हटाया जा रहा और जल्द ही अंपायर फील्ड का मुआयना करेंगे।
7:27 PM (IST)
Apr 10, 2026
वैभव सूर्यवंशी पर रहेगी सभी की नजरें
राजस्थान रॉयल्स टीम के 15 साल के ओपनिंग बल्लेबाज वैभव सूर्यवंशी का अभी तक तीन मुकाबलों में बल्ले से बेहतर प्रदर्शन देखने को मिला है, जिसके बाद आरसीबी के खिलाफ मैच में उनके प्रदर्शन पर सभी की नजरें रहने वाली हैं।
7:16 PM (IST)
Apr 10, 2026
गुवाहाटी में अभी भी बारिश जारी
गुवाहाटी के बरसापारा क्रिकेट स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में आईपीएल 2026 सीजन का 16वां मुकाबला खेला जाना है, लेकिन बारिश के खलल के चलते अभी तक टॉस नहीं हो सका है जिसमें मैदान को कवर्स से ढक दिया गया है।
7:14 PM (IST)
Apr 10, 2026
आरसीबी का आईपीएल 2026 में स्क्वाड
विराट कोहली, फिलिप साल्ट, देवदत्त पडिक्कल, रजत पाटीदार (कप्तान), जितेश शर्मा (विकेटकीपर), टिम डेविड, रोमारियो शेफर्ड, क्रुणाल पांड्या, भुवनेश्वर कुमार, अभिनंदन सिंह, जैकब डफी, सुयश शर्मा, जैकब बेथेल, रसिक सलाम डार, कनिष्क चौहान, वेंकटेश अय्यर, जोश हेजलवुड, मंगेश यादव, स्वप्निल सिंह, जॉर्डन कॉक्स, विक्की ओस्तवाल, विहान मल्होत्रा, सात्विक देसवाल।
7:13 PM (IST)
Apr 10, 2026
आईपीएल 2026 में राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड
यशस्वी जायसवाल, वैभव सूर्यवंशी, ध्रुव जुरेल (विकेटकीपर), रियान पराग (कप्तान), शिमरन हेटमायर, डोनोवन फरेरा, रवींद्र जडेजा, जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर, तुषार देशपांडे, संदीप शर्मा, रवि बिश्नोई, शुभम दुबे, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस, ब्रजेश शर्मा, रवि सिंह, एडम मिल्ने, दसुन शनाका, कुलदीप सेन, सुशांत मिश्रा, क्वाना मफाका, युद्धवीर चरक, विग्नेश पुथुर, अमन राव पेरला।
7:11 PM (IST)
Apr 10, 2026
हेड टू हेड में आरसीबी का पलड़ा भारी
राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम के बीच में आईपीएल इतिहास में हेड टू हेड रिकॉर्ड को लेकर बात की जाए तो उसमें आरसीबी का पलड़ा थोड़ा भारी देखने को मिला है। दोनों टीमों के बीच में कुल 34 मुकाबले खेले जा चुके हैं, जिसमें से रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु की टीम ने 17 मैचों को अपने नाम किया है तो वहीं राजस्थान रॉयल्स की टीम 14 मैचों को जीतने में कामयाब रही है।
7:10 PM (IST)
Apr 10, 2026
राजस्थान रॉयल्स और आरसीबी दोनों ने नहीं गंवाया अब तक एक भी मुकाबला
आईपीएल 2026 सीजन में राजस्थान रॉयल्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु टीम का अभी तक अजेय अभियान देखने को मिला है, जिसमें राजस्थान रॉयल्स की टीम ने तीन मुकाबले खेले हैं और तीनों को अपने नाम किया है। वहीं डिफेंडिंग चैंपियन आरसीबी ने 2 मैच खेलते हुए दोनों को जीतने में सफल रही है।


















